फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: CM Saini targets the opposition, says Congress hatched a conspiracy

Kurukshetra: सीएम सैनी ने विपक्ष को बनाया निशाना, कांग्रेस ने 100-100 गज के प्लाट देने की आड़ में रचा षड़यंत्र

Wed, 13 Aug 2025 12:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 13 Aug 2025 12:49 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने समारोह में कहा कि प्रजापति कुम्हार समाज हुनरमंद रहा है और मिट्टी को हमेशा ही आकार देता आया है। उनके द्वारा बनाए गए मिट्टी के बर्तनों में प्रदेश की सभ्यता व संस्कृति की झलक होती है लेकिन पहले की सरकारों ने उनके इस हुनर को दबाने का काम किया।

विज्ञापन
Kurukshetra: CM Saini targets the opposition, says Congress hatched a conspiracy
सीएम नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान प्रजापति सहित अन्य कमजोर वर्ग के लोगों के साथ धोखा किया। यहां तक कि 100-100 गज के प्लाट देने के बड़े-बड़े दावे किए लेकिन इनके पीछे भी षड़यंत्र ही रहा और सभी जानते हैं कि अधिकतर जगहों पर ये प्लाट किस जमीन पर काटे गए। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सैनी का।

विज्ञापन


वे आज पिपली अनाजमंडी में प्रजापति समाज के लोगों को प्रमाण पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, यमुनानगर के प्रजापति समाज के 44 लोगों को अपने हाथों से प्रमाण पत्र वितरित किए जबकि इस दौरान 18 हजार 870 लोगों को ये प्रमाण पत्र दिए गए। इनमें यमुनानगर के 87, करनाल के 112, कैथल के 60 व कुरुक्षेत्र के 83 गांव के लोग शामिल रहे। समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने पिपली गीता द्वार से सेक्टर दो तक तिरंगा यात्रा भी निकाली, जिसमें सैंकड़ों लोग शामिल हुए तो पूरा माहौल देशभक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने समारोह में कहा कि प्रजापति कुम्हार समाज हुनरमंद रहा है और मिट्टी को हमेशा ही आकार देता आया है। उनके द्वारा बनाए गए मिट्टी के बर्तनों में प्रदेश की सभ्यता व संस्कृति की झलक होती है लेकिन पहले की सरकारों ने उनके इस हुनर को दबाने का काम किया। यही कारण रहा कि नई पीढ़ी इस परंपरागत कार्य से दूर हटने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार इस समाज के लोगों का यह हुनर निखारने में लगी है ताकि नई पीढ़ी भी इससे जुड़े और देश की तरक्की व आत्मनिर्भरता में अपनी कलाकारी से अहम योगदान दे सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के लोगों को दिए गए प्रमाण पत्र न केवल उनके द्वारा भूमि के प्रयोग का अधिकार है बल्कि इससे उन्हें कानूनी ताकत भी मिलेगी तो भविष्य भी सुरक्षित हो सकेगा। प्रमाण पत्र के जरिए प्रदेश सरकार ने समाज को यह गारंटी दी है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान आह्वान किया कि पर्यावरण को सरंक्षित करते हुए एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं। अपने किसी परिजन के जन्म दिन से लेकर शादी की वर्षगांठ के अवसर पर एक पेड़ लगाए और उसे सरंक्षण देने का भी काम करें।

राहुल का किसी तांत्रिक से इलाज करवाए कांग्रेस : सैनी
राहुल गांधी का किसी तांत्रिक से इलाज करवाना चाहिए। कांग्रेस उसे किसी तांत्रिक के पास लेकर जाएं। वहीं उनका इलाज कर सकता है अन्यथा झूठ का कोई इलाज नहीं। यह चुटकी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने समारोह के दौरान पत्रकरों से चर्चा में ली। वे राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर जवाब दे रहे थे।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का नाम लेते हुए कहा कि वोट चोरी होते तो  10 सीटों पर मामूली अंतर से वे जीत नहीं पाते। ईवीएम में गडबड़ी होती तो कांग्रेस की सभी सीटें साफ हो जाती। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस झूठ से जनता में भ्रम फैलाना चाहती है लेकिन जनता समझ चुकी है। कांग्रेस की झूठ की हवा निकल चुकी है। पहले कांग्रेस चुनाव परिणाम आते ही ईवीएम को दोष देते थे।


फिर राहुल बाबा व इंडी ने मोदी के विरोध में लहर चलाने का प्रयास किया कि वे प्रधानमंत्री बने तो देश के संविधान को खतरा पैदा हो जाएगा। लेकिन देश की जनता ने उनकी झूठ को समझ लिया और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। अब कोई मुद्दा नहीं रहा तो राहुल बाबा वोट चोरी की बात करने लगे हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी उनकी आवाज में आवाज मिलाकर बातें कर रहे हैं लेकिन यह झूठ चलने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed