फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: CM Flying raids Labor Department office, two workers found absent

Kurukshetra: सीएम फ्लाइंग ने श्रम विभाग के कार्यालय में दी दबिश, दो कर्मी मिले गैरहाजिर

Fri, 02 Aug 2024 05:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 05:56 PM IST
सार

सीएम फ्लाइंग की टीम जिले में हर शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों में औचक निरीक्षण कर रही है। गत सप्ताह टीम ने एचएसवीपी कार्यालय और उससे पिछले शुक्रवार को कृषि विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया था। हालांकि टीम में शामिल अधिकारी इसे रूटीन जांच बता रहे हैं।

विज्ञापन
Kurukshetra: CM Flying raids Labor Department office, two workers found absent
जांच करती टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र में शुक्रवार सुबह सीएम फ्लाइंग की टीम ने लघु सचिवालय की दूसरी मंजिल पर बने श्रम विभाग के कार्यालय में दबिश दी। इस औचक निरीक्षण से कार्यालय के कर्मियों में हड़कंप मच गया। टीम ने सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर जांचा, जिसमें दो कर्मी अपनी ड्यूटी पर नहीं मिले। साथ ही विभाग की जिला अधिकारी भी मौके पर नहीं थीं। उनके पास यमुनानगर जिले का भी कार्यभार है। इसलिए वे युमनानगर अपनी ड्यूटी पर हैं।

विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे सीएम फ्लाइंग टीम ने श्रम विभाग के जिला कार्यालय में दस्तक दी। टीम ने आते ही कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर जांचा। वहीं टीम को कार्यालय से किसी तरह का रिकॉर्ड बरामद नहीं हुआ। साथ ही विभाग की 24 योजनाओं का रिकॉर्ड भी कार्यालय में मौजूद नहीं था। पूछताछ में कर्मियों ने रिकॉर्ड पंचकूला में जमा होने की बात बताई।
विज्ञापन


फिलहाल टीम कार्यालय में आई शिकायतों की जांच करने में जुटे हैं। बताते चलें कि 12 जुलाई को टीम ने बिजली निगम के पिपली और कुरुक्षेत्र कार्यालय का निरीक्षण किया था। उससे पहले एलएनजेपी अस्पताल में एंबुलेंस और उससे संबंधित रिकॉर्ड खंगाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed