{"_id":"670c6f80f5c83a261c061533","slug":"kurukshetra-chaduni-told-why-congress-lost-in-haryana-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra : चढ़ूनी ने कहा- किसानों ने माहौल बनाया, हुड्डा ने नहीं किया किसी से समझौता...इसलिए हारी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra : चढ़ूनी ने कहा- किसानों ने माहौल बनाया, हुड्डा ने नहीं किया किसी से समझौता...इसलिए हारी कांग्रेस
Mon, 14 Oct 2024 06:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Oct 2024 06:59 AM IST
सार
भारतीय किसान यूनियन के चढ़ूनी गुट के अध्यक्ष एवं संयुक्त संघर्ष पार्टी के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि किसानों ने हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया था लेकिन पार्टी ने सब कुछ भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर छोड़ दिया और हुड्डा ने किसी से कोई समझौता नहीं किया।
विज्ञापन
बैठक करते किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी। file
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन के चढ़ूनी गुट के अध्यक्ष एवं संयुक्त संघर्ष पार्टी के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि किसानों ने हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया था लेकिन पार्टी ने सब कुछ भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर छोड़ दिया और हुड्डा ने किसी से कोई समझौता नहीं किया। विधानसभा चुनाव में यही कांग्रेस की हार का सबसे बड़ा कारण है।
विज्ञापन
चढ़ूनी ने कहा कि मेरी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मांग है कि हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया जाना चाहिए, क्योंकि वह पिछले 10 साल से अपनी भूमिका सही ढंग से नहीं निभा सके। जबकि किसान यूनियन ने विपक्ष की भूमिका ठीक से निभाई है।
विज्ञापन
किसानों को नहीं मिला टिकट
एक एजेंसी से बातचीत में चढ़ूनी ने कहा कि हुड्डा ने किसानों को कोई तव्वजो नहीं दी। मुझे ही नहीं, किसी अन्य किसान को भी कहीं से टिकट नहीं दिया। जबकि भाजपा किसानों के विरोध में पहले से ही रही है, ऐसे में किसान कहां जाएं। यही कारण रहा कि मैं, हर्ष छिक्कारा व रमेश दलाल खुद ही चुनावी मैदान में उतरे।
विज्ञापन
चढूनी ने हुड्डा को बुद्धिहीन कहते हुए आरोप लगाए कि हुड्डा ने किसी से समझौता नहीं होने दिया और ऐसी मनमानी के परिणाम सामने हैं। अब कांग्रेस को ऐसे किसी ऐसे व्यक्ति को नेता प्रतिपक्ष के रूप में चुनना चाहिए, जो हमारी लड़ाई लड़ सके।