फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Birla temple land issue deepens, indefinite strike begins

Kurukshetra: बिरला मंदिर की जमीन का मामला गहराया, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Mon, 22 Jul 2024 03:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Jul 2024 03:31 PM IST
सार

लोगों का कहना है कि धरना एक सप्ताह तक जारी रखा जाएगा, फिर कड़ा आंदोलन होगा।

विज्ञापन
Kurukshetra: Birla temple land issue deepens, indefinite strike begins
धरना देते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बिरला मंदिर की जमीन को लेकर मामला थमने की बजाए गहराता जा रहा है। सोमवार को मंदिर के बाहर बिरला मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है। एक सप्ताह तक हर रोज सुबह नौ से 11 बजे तक धरना जारी रहेगा और इस दौरान भी प्रशासन ने जांच कर जमीन का यह सौदा रद्द नहीं किया तो आंदोलन कड़ा होगा।

विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष समाजसेवी अशोक शर्मा पहलवान के नेतृत्व में सुबह ही विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोग बिरला मंदिर पहुंचने लगे, जहां धरना शुरू किया तो जमकर नारेबाजी भी की गई। अशोक पहलवान ने कहा कि जिला प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए ज्ञापन दिया गया था, लेकिन प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया है, जिसके चलते वे धरना शुरू करने पर मजबूर हुए।
विज्ञापन


यह धरना भी एक सप्ताह तक जारी रखा जाएगा और इसके बावजूद प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई तो वे और भी कड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।  सड़क जाम से लेकर अन्य कदम भी उठाया जा सकता है, जिसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बिरला मंदिर की जमीन पर नहीं बनने दी जाएगी मार्केट
धरना दे रहे समाजसेवी अशोक पहलवान व अन्य लोगों ने कहा कि बिरला मंदिर धर्मनगरी की बड़ी पहचान है और लोगों की भावनाएं इससे जुड़ी है। यहीं पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी व तीज पर्व मनाने के लिए हजारों लोग जुटते हैं। मंदिर परिसर की इसी जमीन पर मुख्य सड़क के साथ मार्केट बनाए जाने की तैयारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए  न केवल जमीन का सौदा होने के बाद रजिस्ट्री करवा ली गई बल्कि दुकानों का नक्शा भी बन चुका है। लेकिन ये प्रयास सफल नहीं होने दिए जाएंगे। उधर जिस संस्था ब्रह्मपुरी अन्न क्षेत्र ट्रस्ट पर आरोप लग रहे हैं, उसके संस्थापक महंत चिरंजीपुरी का कहना है कि जिस जमीन को लेकर यह मुद्दा उठाया जा रहा है, वह ली ही नहीं गई। बिरला मंदिर की जो जमीन ली गई वह अस्पताल बनाने के लिए ही ली गई है। दुकानें बनाने का कोई सवाल ही नहीं।


पुलिस बल तैनात
बिरला मंदिर की जमीन को लेकर बढ़ते मामले के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। अधिकारी भी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। फिलहाल धरना दे रहे लोगों तक प्रशासन की ओर से कोई नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed