{"_id":"087d901adda41271095a19b7d97eaf7c","slug":"kuruksetra-police-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिलर ने हड़पी थी, 305 कट्टे जीरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइस मिलर ने हड़पी थी, 305 कट्टे जीरी पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 15 Mar 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन से 4.30 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी से पुलिस ने 305 कट्टे जीरी और 50 कट्टे चावल बरामद कर लिए हैं।
गांव ठोल के पूर्व सरपंच राइस मिलर जसबीर सिंह को पुलिस ने दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। अदालत ने जसबीर सिंह को दो दिन के रिमांड पर भेजा था। रिमांड के दौरान पुलिस ने जीरी और चावल बरामद कर लिए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 नवंबर 2013 को हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन कुरुक्षेत्र के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह रंधावा ने थाना इस्माईलाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी>
जसबीर सिंह निवासी ठोल एवं उनकी फर्म में हिस्सेदार जयकरण निवासी लौहार माजरा ने मिलकर कार्पोरेशन से शैलर के लिए जीरी ली थी और उसके बदले में चावल जमा कराने थे>
विज्ञापन
लेकिन आरोपियों ने मिलीभगत करके कार्पोरेशन को 4.30 करोड़ का चूना लगाते चावल जमा नहीं करवाए। जिला पुलिस ने इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी उप निरीक्षक जयनारायण को सौंपी थी।
आर्थिक अपराध शाखा के प्रभारी जयनारायण एवं सहायक उप निरीक्षक सुभाष चंद की पुलिस टीम ने आरोपी जसबीर सिंह निवासी ठोल को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया था।
जसबीर से पुलिस रिमांड के दौरान 305 कटटे जीरी व 50 कट्टे चावल बरामद किए। पुलिस ने आरोपी जसबीर सिंह को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।