फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kuruksetra, crime, Murder

शराब पिलाने के बाद तेजधार हथियार से हत्या

Sat, 15 Mar 2014 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 15 Mar 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kuruksetra, crime, Murder
शराब पीने के बाद कहासुनी में कुछ युवकों ने लाडवा के निवारसी निवासी लखविंदर सिंह की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने लाडवा-पिपली मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ढाई घंटे तक जाम में लोग फंसे रहे। डीएसपी शीतल सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मृतक के भाई जसवीर सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बीती देर रात साढे 10 बजे वह और उसका भाई गांव निवासी सोनू से लिफ्ट लेकर बाइक पर घर आ रहा था।

वे निवारसी मोड़ पर पहुंचे तो पीछे से दो गाड़ियां में आए लोगों ने लखविंदर सिंह पर हमला कर दिया। लखविंदर का सिर बीच में से फट गया है और लखविंदर की मौत हो गई। उसने कहा कि आरोपियों ने वार तेजधार हथियार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीने के बाद हुए विवाद में हुई हत्या : जांच अधिकारी
जांच अधिकारी ज्ञानचंद ने बताया कि लखविंदर सिंह कुछ युवकों के साथ मिलकर लाडवा में देर रात शराब पी रहा था। इसी बीच किसी बात पर विवाद हो गया।

इसके कुछ समय बाद निवारसी मोड़ पर दो गाड़ियों में पांच-छह युवक आए और बाइक पर जा रहे लखविंदर पर किसी हथियार से हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

लखविंदर को एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गिरफतारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस पर ढीली कार्रवाई का आरोप
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जांच अधिकारी लाडवा थाने में तैनात ज्ञानचंद को खूब खरी-खोटी सुनाई।

जांच अधिकारी वहां पहुंचे तो ग्रामीण उन पर बरस पडे़। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी में ढुलमुल रवैये का आरोप लगाया। ज्ञानचंद ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण शांत होते नजर नहीं आए।

जाम से अधिकारियों की सांसे अटकी रहीं
लाडवा-पिपली मार्ग पर लगे ढाई घंटे जाम से लाडवा के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सांसें अटकी रहीं। पुलिस अधिकारी गांव निवासियों और मृतक के परिजनों को जाम समझाते नजर आए।


उन्होंने बीच-बीच में कई बार गांव निवासियों को लोकसभा चुनाव के कारण अधिकारियों के सड़क पर आने-जाने का हवाला भी दिया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। गांववासियों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही
डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि लाडवा पुलिस ने मृतक लखविंदर सिंह के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तीन टीमें बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed