फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kuntiya elections: Whose head will be crowned with victory, decision today

कुंटिया चुनाव : किसके सिर सजेगा जीत का ताज, फैसला आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kuntiya elections: Whose head will be crowned with victory, decision today
Kuntiya elections: Whose head will be crowned with victory, decision today - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) की चौधर की पगड़ी किसके सिर बंधेगी विश्वविद्यालय के करीब 1400 कर्मचारी आज इसका फैसला करेंगे। मंगलवार आज सुबह 10 से शाम पांच बजे तक नॉन टीचिंग क्लब में कुंटिया चुनाव होगा। कर्ण सिंह ग्रुप, कक्कड़ ग्रुप और रजवंत कौर ग्रुप से चुनावी दंगल में उतरे प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रोमांचक देखने को मिलेगा। हालांकि, वीरेंद्र सिंह और महेंद्र सिंह ने आजाद प्रत्याशी के रूप में प्रधान पद के लिए ताल ठोकी हुई है। कुंटिया चुनाव जीतना सभी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। प्रत्याशियों ने चुनाव से एक दिन पहले देर रात तक अपने समर्थकों के साथ दौरे किए और कर्मचारियों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।
विज्ञापन

इसी कड़ी में कर्ण सिंह ग्रुप ने अपने प्रत्याशियों और समर्थकों के साथ मिलकर परीक्षा भवन, प्रशासनिक ब्लॉक, संचालन शाखा, कॉलेज ब्रांच और गोपनीय शाखा सहित अन्य विभागों एवं कार्यालयों में जाकर चुनाव प्रचार किया। इससे पहले ग्रुप से जुड़े कर्मचारियों ने विवि. के खेल परिसर में अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर ग्रुप के चेयरमैन भारत भूषण, प्रधान पद के प्रत्याशी रामकुमार गुर्जर, महासचिव पद के प्रत्याशी अनिल लौहट, चुनाव प्रभारी संत कुमार व वकील चंद ने विपक्षी ग्रुपों पर आरोप लगाए। कहा कि निवर्तमान कार्यकारिणी ने हरियाणा की फेडरेशन के आह्वान पर 28-29 मार्च को हुई हड़ताल में मात्र दो घंटे का प्रदर्शन कर खानापूर्ति करने का काम किया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, वर्ष 2018 से कुंटिया को कमजोर करने का कार्य किया गया। निवर्तमान कार्यकारिणी ने हमेशा कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की है। उधर, कक्कड़ ग्रुप से प्रधान पद के लिए चुनावी दंगल में उतरे नीलकंठ शर्मा, महासचिव पद के प्रत्याशी रविंद्र तोमर ने सोमवार को दौरे किए और कहा कि कुछ कर्मचारी नेता कर्मचारियों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा कर्मचारियों के लिए कार्य किया है और आगे भी करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ण सिंह ग्रुप से चुनावी दंगल में ये उतरी हैं प्रत्याशी
पद प्रत्याशी
प्रधान राम कुमार गुर्जर
वरिष्ठ उपप्रधान विक्रम
उप प्रधान कर्मवीर शर्मा
महासचिव अनिल लौहट
सह-सचिव रुपेश खन्ना
प्रेस सचिव रवि
कोषाध्यक्ष शमशेर सिंह
कक्कड़ (शेर) ग्रुप से चुनावी दंगल में ये प्रत्याशी
पद प्रत्याशी
प्रधान नीलकंठ शर्मा
वरिष्ठ उपप्रधान चंद्रपाल
उप-प्रधान नरेश कुमार
महासचिव रविंद्र तोमर
सह-सचिव अर्जुन सिंह
प्रेस सचिव मनीष बालदा
कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार
रजवंत कौर ग्रुप से इन प्रत्याशियों ने ठोकी ताल
पद प्रत्याशी
प्रधान रजवंत कौर
वरिष्ठ उपप्रधान राजरानी
उप-प्रधान कैलाश चंद
महासचिव अरविंद श्रीवास्तव
सह-सचिव तेजा सिंह
कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव (फौजी)
प्रेस सचिव सूरत सिंह
12 वार्डों में निर्विरोध चुने गए कार्यकारिणी सदस्य सदस्य, अन्य पर मुकाबला
अलग-अलग 12 वार्डों से कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध चुना गया है। हालांकि, वार्ड आठ से कर्ण सिंह ग्रुप के सुरेंद्र सिंह, शेर ग्रुप के शीशपाल और रजवंत कौर के सुखबीर सिंह, वार्ड 11 से कर्ण सिंह ग्रुप के अशोक कुमार व अन्य प्रत्याशी (सूरज) रमेश सिंह और वार्ड 16 से शेर ग्रुप के दिनेश चंद्र व कर्ण सिंह ग्रुप के संदीप कुमार के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed