फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kuntiya election postponed a day before nomination, new schedule will be made

Kurukshetra News: नामांकन से एक दिन पहले कुंटिया चुनाव हुआ स्थगित, बनाया जाएगा नया शेड्यूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Kuntiya election postponed a day before nomination, new schedule will be made
कुरुक्षेत्र। नामांकन से एक दिन पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) का चुनाव स्थगित करना पड़ा। अब कार्यकारिणी की ओर से बैठक कर फिर से चुनाव से संबंधित नया शेड्यूल निर्धारित किया जाएगा। ये फैसला कार्यकारिणी बैठक में मंगलवार को लिया गया। बैठक उप-प्रधान नरेश कुमार नरसी की अध्यक्षता में कुंटिया कार्यालय में आयोजित की गई, जिसका संचालन महासचिव रविंद्र तोमर ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से चुनाव स्थगित किया गया है, जल्द ही बैठक कर नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रेस सचिव अमित भुक्कल ने बताया कि छह नवंबर को हुई आमसभा में पारित चुनाव शेड्यूल को प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से स्थगित किया गया है, क्योंकि चुनाव के लिए नामांकन की तिथि 13 नवंबर तय की गई थी लेकिन अभी तक चुनाव रिटर्निंग अधिकारी और आपसी सामंजस्य न बनने के कारण चुनाव को स्थगित किया गया है। इस मौके पर सह-सचिव मनीष बालदा, कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अजय शर्मा, रमेश बाल्यान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed