फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   kuntiya, election, gurjar, chairman, ku, kurukshetra

फिर गुर्जर के सिर सजी कुंटिया की चौधर

Sat, 22 Oct 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sat, 22 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
kuntiya, election, gurjar, chairman, ku, kurukshetra
कुंटिया के चुनाव - फोटो : अमर उजाला

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) के चुनाव में राम कुमार गुर्जर दूसरी बार प्रधान बन गए हैं। शुक्रवार को हुए चुनाव में गुर्जर ने 267 वोटों से जीत दर्ज की। सुबह नौ बजे से चली चुनाव प्रक्रिया रात करीब आठ बजे खत्म हुई। इस दौरान कुल 95 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसके चलते गुर्जर ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन


कुंटिया कार्यकारिणी के प्रधान सहित अन्य पदों के लिए शुक्रवार सुबह नौ बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई थी। यूनिवर्सिटी के सामुदायिक भवन में मतदान केंद्र बनाए गए थे। निर्वाचन अधिकारी डॉ. अनिल वशिष्ठ के मुताबिक शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान हुआ। कुल 1492 मतदाता थे। जिनमें से 1413 कर्मचारियों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। इसके बाद मतगणना हुई और करीब रात आठ बजे परिणामों की घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारी डॉ. अनिल वशिष्ठ ने बताया कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उपनिर्वाचन अधिकारी डॉ. संजीव अग्रवाल और डॉ. दलबीर सिंह के अलावा अन्य लोगों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन


यह रहे परिणाम
निर्वाचन अधिकारी डॉ. अनिल वशिष्ठ ने बताया कि रामपाल गुर्जर को कुल 754 वोट मिले। उन्होंने अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी सुनील कक्कड़ को 267 वोटों से हराया। इसी तरह वरिष्ठ उप प्रधान का चुनाव चंद्रपाल ने जीता है। उन्हें कुल 706 वोट मिले और उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कृष्ण कुमार को 212 वोटों से हराया। इसी तरह उप प्रधान के चुनाव में विष्णुनाथ को 779 वोट मिले और उन्होंने चंदन सिंह को 311 वोटों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि महासचिव के चुनाव में डॉ. दीपक शर्मा को 627 वोट मिले। उन्होंने नीलकंठ शर्मा को 103 वोटों से हराया। सह सचिव पद का चुनाव पवन कुमार ने 712 वोट हासिल कर जीता है। उन्होंने डॉ. अनिल भुक्कल को 187 वोटों से हराया। कोषाध्यक्ष अनूप सिंह निर्वाचित हुए हैं। उन्हें 642 वोट मिले और उन्होंने अर्जुन सिंह को 96 वोटों से हराया। प्रेस सचिव का चुनाव सुरेंद्र ने 220 वोटों से गुरमेल सिंह को हराकर जीता। उन्हें कुल 694 वोट मिले।


निकाला विजयी जुलूस
चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही गुर्जर ग्रुप ने जमकर जीत का जश्न मनाया। रात को ही यूनिवर्सिटी में विजयी प्रत्याशियों ने जुलूस निकाला। गुर्जर सहित अन्य विजेताओं ने अपने अपने समर्थकों का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed