फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kudi Haryana Val Di got the Best Feature Film Award, Rahul Rai got the Best Actor title

Kurukshetra News: कुड़ी हरियाणे वल दी को मिला बेस्ट फीचर फिल्म अवार्ड, बेस्ट एक्टर का खिताब राहुल राय को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Kudi Haryana Val Di got the Best Feature Film Award, Rahul Rai got the Best Actor title
कुरुक्षेत्र। केयू में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हरियाणा फिल्म महोत्सव रविवार को संपन्न हो गया, जिसमें 19 भाषाओं की 75 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इसमें कुड़ी हरियाणे वल दी को बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड मिला, जबकि बेस्ट एक्टर का खिताब राहुल राय को फिल्म वॉक के लिए दिया गया।
विज्ञापन

दे फेडड फुट प्रिंटस के अभिक दास को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला तो वहीं टीटू अंबानी फिल्म की दीपिका सिंह को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। बेस्ट अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म का अवार्ड द डायवर्सिस ऑफ केसबलेंका फिल्म के बेनसोदा मोहम्मद को मिला। उन्हें ही इसी फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड भी दिया गया। होल्ड माई हेंड के नीरू खेड़ा को बेस्ट एनिमेशन फिल्म का अवार्ड दिया गया। बेस्ट डॉक्यूमेंटरी का अवार्ड धूमी धरोहर फिल्म के नीमिशा सूर्यांशी को मिला है। बेस्ट डॉक्यूमेंटरी फीचर का अवार्ड माई रेडियो माई लाइफ के मकरंद वेकर को दिया गया। बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड लद्दाख 470 के शिवम सिंह राजपूत को मिला है। वहीं बेस्ट अंतरराष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म का अवार्ड ए लेटर ऑफ पोस्टमास्टर के सुपीन बर्मन को दिया गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर का अवार्ड ज्वाय बांगला के शैला रहमान को मिला।
विज्ञापन



अभिनेता अवतार गिल व योगराज सिंह को मिला एक्सिलेंस अवार्ड

हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्म अभिनेता अवतार गिल व योगराज सिंह को एक्सिलेंस अवार्ड मिला है। अवतार गिल को भारतीय सिनेमा एवं टेलीविजन में आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन के लिए तो वहीं योगराज सिंह को पंजाबी सिनेमा एवं टेलीविजन में आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन के लिए यह अवार्ड दिया गया। हरियाणवी सिनेमा में लाईफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड राजो मान को दिया गया, जबकि फॉक ऑइकॉन ऑफ हरियाणा डॉ. महासिंह पूनिया को मिला। प्रमोटर ऑफ हरियाणवी म्यूजिक आर्ट के लिए डॉ. हरविंद्र राणा, प्रमोटर ऑफ हरियाणवी हैरिटेज के लिए डॉ. कुलदीप सिंह आर्य को अवार्ड दिया गया। वेद कुमारी हरियाणा ऑइकॉन अवार्ड राखी लोहचब को और ओपी हरियाणवी मेमोरियल अवार्ड राम मेहर मेहला को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



1600 मीटर को मिला बेस्ट हरियाणवी फिल्म अवार्ड
महोत्सव में हरियाणवी फिल्मों का भी खूब जलवा रहा। इनमें 1600 मीटर फिल्म को बेस्ट हरियाणवी फिल्म अवार्ड मिला जबकि बैड ब्वॉयज भिवानी को बेस्ट हरियाणवी वेब सीरिज का अवार्ड मिला। वहीं पुर्नजन्म फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश घई को बेस्ट डॉयरेक्टर का अवार्ड दिया गया। इसी फिल्म को बेस्ट स्टोरी अवार्ड भी मिला है। थारा फूफा जिंदा है के अभिनेता सुनील चित्कारा को बेस्ट एक्टर व दूजवर की अभिनेत्री निशा शर्मा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। भगत सिंह एक अमरगाथा के दीपक सैनी को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed