फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU Vice-Chancellor discusses academic achievements with the Governor.

Kurukshetra News: केयू कुलपति ने राज्यपाल से की शैक्षणिक उपलब्धियों पर चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
KU Vice-Chancellor discusses academic achievements with the Governor.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति ने प्रदेश के राज्यपाल एवं केयू कुलाधिपति से लोकभवन चंडीगढ़ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध, खेल एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों के बारे में राज्यपाल को विस्तार से बताया। प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि राज्यपाल असीम घोष के मार्गदर्शन से केयू ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विश्वविद्यालय को हाल ही में एनआईआरएफ रैंकिंग में 35वां स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020) को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए विश्वविद्यालय को प्रतिष्ठित प्लेटिनम अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। राज्यपाल ने केयू की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि नैक से ए-प्लस-प्लस ग्रेड प्राप्त कर शिक्षा, शोध एवं अनुसंधान, विज्ञान, खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केयू भविष्य में भी उत्कृष्टता की नई मिसाल स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed