फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU team defeated public university in cricket match

Kurukshetra News: केयू की टीम ने सार्वजनिक यूनिवर्सिटी को क्रिकेट मैच में दी शिकस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
KU team defeated public university in cricket match
कुरुक्षेत्र। केयू में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता में भाग लेते
कुरुक्षेत्र। केयू के खेल मैदान में केयू स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता रोहिंटन बारिया ट्रॉफी के तीसरे दिन केयू की क्रिकेट टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए केयू की टीम ने सार्वजनिक यूनिवर्सिटी सूरत को हराकर तीसरा मैच अपने नाम किया। केयू के खेल मैदान में सुबह से तेज धूप के बावजूद भी खिलाड़ियों की भीड़ लगी रही तो वहीं देश भर से आई अन्य कॉलेजों की टीमें भी अपनी बारी की प्रतीक्षा करती दिखाई दी। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों में काफी उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

केयू के खेल निदेशक एवं केयू खेल परिषद के सचिव डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि सार्वजनिक यूनिवर्सिटी सूरत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 142 रन बनाए तो वहीं लक्ष्य को चुनौती देते हुए केयू की टीम ने 18 ओवर में ही 143 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट और त्रिपुरा के बीच हुए मुकाबले में यूनिवर्सिटी कालीकट ने 19 ओवर में 142 रन बनाए जबकि त्रिपुरा यूनिवर्सिटी की टीम 20 ओवर में मात्र 136 रन पर ही सिमट गई। पीयू चंडीगढ़ और यूनिवर्सिटी ऑफ मुम्बई के बीच हुए मुकाबले में पीयू चंडीगढ़ ने जीत का परचम लहराया, जबकि यूनिवर्सिटी ऑफ मुम्बई 13 ओवर में मात्र 60 रन पर ही सिमट गई। केबीसी एनएम यूनिवर्सिटी और जीएनडीयू अमृतसर के मुकाबले में केबीसी एनएम यूनिवर्सिटी ने 20 ओवर में 161 रन बनाए तो वहीं जीएनडीयू अमृतसर 11 ओवर में ही 41 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल तक चलने वाली इस चैंपियनशिप को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता रोहिंटन बारिया ट्रॉफी में चारों जोन की कुल 16 टीमों को चार पूल में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed