फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU team beat Kolhan University in cricket match

Kurukshetra News: केयू की टीम ने कोलहन यूनिवर्सिटी को क्रिकेट मैच में पछाड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
KU team beat Kolhan University in cricket match
कुरुक्षेत्र। केयू में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता में भाग लेते
कुरुक्षेत्र। केयू के खेल मैदान में केयू स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 2022-23 रोहिंटन बारिया ट्रॉफी के दूसरे दिन केयू की क्रिकेट टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कोलहन यूनिवर्सिटी झारखंड को हराकर लीग का दूसरा मैच अपने नाम किया। केयू के खेल मैदान में सुबह से ही बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की भीड़ रही। प्रतियोगिता में भाग लेने आई टीमें भी अपनी बारी की प्रतीक्षा करती दिखाई दी।
विज्ञापन

केयू के खेल निदेशक एवं केयू खेल परिषद के सचिव डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि केयू की टीम ने 20 ओवर में 181 रन बनाए, जिसमें साहिल ने 46 तथा तवलीन ने 40 रनों की अहम पारी खेली। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलहन यूनिवर्सिटी की पूरी टीम 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। केयू की ओर से प्रिंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 14 रन देकर तीन विकट झटके।
विज्ञापन


वहीं दूसरे मैच में रीवा यूनिवर्सिटी ने सार्वजनिक यूनिवर्सिटी को तीन विकेट से मात दी। मैच में सार्वजनिक यूनिवर्सिटी सूरत ने 175 रन बनाए तथा लक्ष्य का पीछा करते हुए रीवा यूनिवर्सिटी ने चार विकेट पर जीत हासिल की। यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास तथा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के बीच खेले गए मैच में पंजाब यूनिवर्सिटी ने 169 रनों का लक्ष्य दिया वहीं विपक्षी टीम 148 रन ही बना सकी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी यूनिवर्सिटी सीकर तथा यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट के मैच में कालीकट की टीम ने छह विकेट से मैच जीता। पीडीयू शेखावटी यूनिवर्सिटी 18वें ओवर में 106 रन पर ही ऑल आउट हो गई तथा लक्ष्य को विपक्षी टीम ने 14वें ओवर में ही प्राप्त कर लिया। प्वाइंट टेबल के अनुसार पूल ए में केयू, बी में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, सी में यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट तथा डी में वीर बहादुर सिंह यूनिवर्सिटी पुरवांचल, जौनपुर शिखर पर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के लिए बनाए गए है चार पूल
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता रोहिंटन बारिया ट्रॉफी में चारों जोन की कुल 16 टीमों को चार पूल में बांटा गया है। पूल एक में केयू, सार्वजनिक विश्वविद्यालय सूरत, कोलहन विश्वविद्यालय झारखंड तथा रीवा यूनिवर्सिटी कर्नाटक को रखा गया है। वहीं पूल बी में यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास, एबीवी यूनिवर्सिटी बिलासपुर, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ तथा यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई को शामिल किया गया है। जबकि पूल सी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी यूनिवर्सिटी सीकर, एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक, यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट तथा त्रिपुरा यूनिवर्सिटी अगरतला को रखा गया है और पूल डी में वीबीएसपीयू जौनपुर, भारथिअर विश्वविद्यालय, केबीसी एनएम यूनिवर्सिटी जलगांव तथा जीएनडीयू अमृतसर को स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed