फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU student Neha Rani got National Youth Award for the year 2019-20

कुरुक्षेत्र: केयू की छात्रा नेहा को मिला राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, केंद्रीय मंत्रालय ने किया सम्मानित

Tue, 17 Jan 2023 05:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 17 Jan 2023 05:53 PM IST
सार

यह पुरस्कार कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में आयोजित एक समारोह में अनुराग ठाकुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री व कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की उपस्थिति में दिया गया।

विज्ञापन
KU student Neha Rani got National Youth Award for the year 2019-20
केयू की छात्रा नेहा रानी को वर्ष 2019-20 के लिए मिला राष्ट्रीय युवा पुरस्कार - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में स्थित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के 2019-21 बैच की छात्रा नेहा रानी को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित 26वें राष्ट्रीय युवा फेस्टिवल में वर्ष 2019-20 के लिए राष्ट्रीय युवा पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन


यह पुरस्कार कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में आयोजित एक समारोह में अनुराग ठाकुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री व कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की उपस्थिति में दिया गया। इस उपलब्धि पर केयू कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने छात्रा नेहा रानी को बधाई दी।
विज्ञापन


सचदेवा ने कहा कि छात्रा नेहा रानी ने समुदाय के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों से विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर भारत वर्ष में रोशन किया है। उन्होंने इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ ने बताया कि इस प्रकार के पुरस्कारों का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र एवं सामाजिक समुदायों के प्रति महत्वपूर्ण भूमिका एवं दायित्व के लिए तैयार करना है, ताकि वे देश सेवा के माध्यम से उत्कृष्ट सेवाओं में सामाजिक भागीदारी कर राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे सकें।

उन्होंने बताया कि नेहा रानी द्वारा सामाजिक क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से इस छात्रा का नाम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय को भेजा गया था। उन्होंने बताया कि नेहा यूथ रेडक्रॉस की समर्पित वॉलंटियर तथा जेंडर चैम्पियन भी रही है।

समाज कार्य विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो. वनिता ढींगरा ने बताया कि छात्रा नेहा ने प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता, कोविड टीकाकरण सहित सामाजिक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य किया है।


उन्होंने बताया कि नेहा कोविड के समय में लोगों को मास्क बनाकर दिए तथा लोगों के लिए भोजन का भी प्रबंध किया। इसके साथ ही पक्षियों के संरक्षण के लिए घोंसले एवं पानी का प्रबंध किया। उन्होंने बताया कि छात्रा ने समाज कार्य विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed