{"_id":"65f76684d5956eae4a0d1064","slug":"ku-star-xi-became-champion-in-the-final-cricket-match-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-115414-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केयू स्टार इलेवन बनी फाइनल क्रिकेट मैच में चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केयू स्टार इलेवन बनी फाइनल क्रिकेट मैच में चैंपियन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के केयू सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में रविवार को टी-20 फाइनल मैच खेला गया, जिसमें कुवि के गैर शिक्षक कर्मचारियों की टीमों ने हिस्सा लेकर दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबले में केयू स्टार इलेवन टीम ने जीत हासिल कर कामयाबी अपने नाम की। प्रतियोगिता के शुरुआत में कुवि के सहायक कुलसचिव विनोद वर्मा ने टॉस उछालकर मैच का शुभारंभ किया और कहा कि खेल से आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।
केयू स्टार इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। केयू स्टार इलेवन की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अजय यादव ने 35 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाकर 55 रनों तथा विजय जांगड़ा ने 39 गेंदों में पांच चौके व एक छक्का लगाकर 45 रनों की पारी खेली। हेमंत सिंगला ने 28 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस प्रकार केयू स्टार इलेवन की टीम ने कुल 174 रनों का लक्ष्य दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए एडमिन प्लेयर्स की टीम 127 रन ही बना सकी। एडमिन प्लेयर्स के कप्तान पवन शर्मा ने 52 रनों की पारी खेली। इस मौके पर संदीप चौहान, कोच गणेश रावत, अधीक्षक सतनारायण, अंशुल शर्मा, हरीश गैरोला, राजकुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
फाइनल मैच जीतने के पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि कुवि के सहायक कुलसचिव विनोद वर्मा और खेल शिक्षक संदीप चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। केयू स्टार इलेवन के खेल कोच गणेश रावत ने कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम का फल है।