फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ku, ratnawali, auditorium, festival, kurukshetra

केयू में रत्नावली आज से, ऑडिटोरियम सजा दुल्हन की तरह

Sun, 23 Oct 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sun, 23 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
ku, ratnawali, auditorium, festival, kurukshetra
रत्नावली के लिए सजा पंडाल - फोटो : अमर उजाला

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के वार्षिक आयोजन रत्नावली महोत्सव की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सुरक्षा इंतजामों को अपने स्तर पर भी तैयार किया है। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे। जबकि समापन समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के तैयार केयू प्रशासन ने ऑडिटोरियम को दुल्हन की तरह सजाया है। राज्यपाल की आमद को देखते हुए डीएसपी सिटी नुपूर विश्नोई ने भी यूनिवर्सिटी जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन


रत्नावली में प्रदेशभर यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के करीब 3500 से ज्यादा युवा कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. सीडीएस कौशल ने बताया कि केयू प्रशासन ने उत्सव के लिए सुरक्षा से लेकर मेहमानों के ठहरने व खाने-पीने की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। यूनिवर्सिटी कुलसचिव डॉ. प्रवीन कुमार सैनी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस संबंध में दी गई जिम्मेदारियों का पालन गंभीरता से करें। डॉ. कौशल ने बताया कि केयू का सुरक्षा विभाग, अनुशासन अधिकारी की टीम के साथ-साथ पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात होंगे।
विज्ञापन


6 मंचों पर होगी 32 विधाओं की प्रस्तुति
 डॉ. कौशल ने बताया कि 32 विधाओं में 3500 कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसके लिए 6 अलग-अलग मंच बनाए गए हैं। सभी प्रतियोगिताओं के लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि कुलपति के आदेशानुसार प्रदेशभर से आने वाले कलाकारों के लिए सभी तरह के इंतजाम पूरे कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रगान से होगा शुभारंभ
डॉ. कौशल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से होगा। इसके बाद युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के हरविंद्र राणा की ओर से तैयार की गई 'सुन गीता का ज्ञान संगीत नाटिकाÓ के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत होगी।

ये होंगे रत्नावली में विशेष मेहमान
केयू के रजिस्ट्रार डॉ. प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि रत्नावली महोत्सव के उद्घाटन समारोह में राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि होंगे। इसी दिन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सायं 4 बजे विशेष मेहमान होंगे। 25 अक्टूबर को हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु एवं एडिशनल जनरल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ओमप्रकाश गल्होत्रा आईपीएस, 26 अक्टूबर को कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, लाडवा के विधायक पवन सैनी विशेष मेहमान होंगे।

27 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल समापन समारोह में मुख्यातिथि होंगे और थानेसर के विधायक सुभाष सुधा विशेष मेहमान होंगे। रत्नावली महोत्सव पर होने वाली स्टार नाइट में हरियाणवी कलाकार जगबीर राठी, गजेंद्र फौगाट, महावीर गुड्डू, सोमवीर कथूरवाला, हरविन्द्र राणा, मधु शर्मा सहित कई अन्य कलाकार इस कार्यक्रम में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।


ऑडिटोरियम व इसके आसपास का क्षेत्र होगा नो-पार्किंग जोन
सुरक्षा अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा कि यूनिवर्सिटी के सभी मुख्य मार्गों पर बेरिकेट लगा दिए गए हैं। किसी भी वाहन के प्रवेश को अनुमति नहीं होगी। वाहनों को कॉमर्स विभाग, पर्यटन विभाग व यूनिवर्सिटी कॉलेज के पार्किंग में खड़ा किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रम स्थलों पर दर्शकों का प्रवेश आई कार्ड के आधार पर ही होगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे कार्यक्रम के दौरान अपने आई कार्ड को साथ रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed