{"_id":"57fbe5284f1c1b2b7a28e5f7","slug":"ku-itihas-sangh-jubli-samaroh-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू के इतिहास संघ ने मनाया जुबली समारोह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयू के इतिहास संघ ने मनाया जुबली समारोह
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को सम्मानित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिवर्सिटी कॉलेज कुरुक्षेत्र के इतिहास विभाग के तत्वावधान में इतिहास संघ की स्थापना के 25वें वर्ष पर सिल्वर जुबली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज के इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. गोपाल प्रसाद ने मुख्य वक्ता के रुप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि इतिहास संघ ने आज अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे किये हैं। इस दौरान इतिहास विभाग के छात्रों ने हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की है जो कि इतिहास विभाग की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा थे। उन्होंने इतिहास संघ के विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर इतिहास के संरक्षक एवं इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. गोपाल प्रसाद के नेतृत्व में सेमिनार का भी आयोजन किया गया। इसका विषय शहीद-ए-आजम भगत सिंह एंड हिज लिगैसी रहा। सेमीनार में डॉ. गोपाल प्रसाद ने बताया कि भगत के जीवन पर फ्रांसीसी एवं रूसी क्रांतियों और समाजवाद का बहुत प्रभाव पड़ा, जिससे उनका गांधी जी के अहिंसावादी सिद्धांत के साथ टकराव हुआ।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता प्रो. अमरजीत सिंह, सीनियर प्रोफेसर, एवं निर्देशक बाबा बंदा सिंह बहादुर चेयर थे। कॉलेज प्राचार्य प्रो. आर.के. सुदन ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ता है तथा उनको मार्गदर्शन मिलता है। इस मौके पर डॉ. संजीव कुमार कुटा अध्यक्ष एवं कुटा, सचिव डॉ. महावीर रंगा, पूर्व कुटा प्रधान डॉ. परमेश कमार, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. कामराज, डॉ. बी.एल. सैनी, डॉ. विनीत, अनीता दुआ, जसबिन्द्र, धर्मबीर, नीरज, इतिहास संघ की प्रधान सपना, पूर्व प्रधान प्रियंका शर्मा, कुलदीप, प्रशांत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
एकेडमिक कौंसिल के सदस्य नियुक्त हुए डॉ. ओमवीर सिंह
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति कैलाश चंद्र शर्मा के निर्देशानुसार भूगोल विभाग के प्रोफेसर डॉ. ओमवीर सिंह को दो वर्ष के लिए एकेडमिक कौंसिल का सदस्य नियुक्त किया है। यह जानकारी विश्वविद्यालय प्रवक्ता ने दी।