फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU issued guidelines regarding UG and PG examinations

केयू ने यूजी व पीजी परीक्षाओं को लेकर जारी की गाइडलाइन, 10 अगस्त से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
KU issued guidelines regarding UG and PG examinations
फोटो- 11 व 12
विज्ञापन

केयू ने यूजी व पीजी परीक्षाओं को लेकर जारी की गाइडलाइन, 10 अगस्त से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं
- 48 घंटे पूर्व परीक्षार्थी कर सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बीतने उपरांत नहीं बैठ सकेंगे ऑनलाइन परीक्षार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूजी और पीजी के प्रथम व द्वितीय वर्ष की 10 अगस्त से शुरू होने जा रही वार्षिक परीक्षा संबंधित गाइडलाइन जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की परीक्षा स्टैंडिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर परीक्षा शाखा ने इन परीक्षाओं को भी ब्लैंडिड मोड में लेने की योजना बनाई है, जिसकी अधिसूचना मंगलवार को दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय के निदेशक और प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों के प्राचार्यों को ईमेल के माध्यम से जारी की गई।
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि इन वार्षिक परीक्षाओं को लेकर सभी जानकारी केयू की वेबसाइट www.kuk.ac.in पर अपलोड कर दी गई है। विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी होने पर परीक्षा शाखा से हेल्पलाइन ईमेल rollnoenquiry@kuk.ac.in व नंबर 70821-13076, 70821-13164-70821-13073 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

इन परीक्षाओं में इस बार इम्प्रूवमेंट व एडिशनल के विद्यार्थी भी अपीयर होंगे। साथ ही अप्रैल/मई 2020 सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले एडिशनल और इम्प्रूवमेंट के विद्यार्थी भी इन परीक्षाओं में अपीयर हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा के लिए 48 घंटे पूर्व रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य
ऑनलाइन मोड में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को विवि की वेबसाइट से अपना परीक्षा प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने उपरांत उस कोर्स के लिए परीक्षा शुरू होने से 48 घंटे पूर्व kukonlineexam.com पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट उपरांत लॉग-इन करने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी को मॉक टेस्ट से गुजरना होगा। यही नहीं, जो पहली बार इस ऑनलाइन परीक्षा में अपीयर हो रहे हैं। उन्हें ऑनलाइन परीक्षा की पूरी प्रक्रिया वाला वीडियो देखना भी आवश्यक होगा। परीक्षार्थियों के लिए नवीनतम कॉन्फिग्रेशन के साथ कैमरे वाला लैपटॉप/स्मार्ट फोन/डेस्कटॉप होना जरूरी है। हाई-स्पीड इंटरनेट की अनिवार्यता न्यूनतम (512 केबीपीएस) होगी और परीक्षा की पूरी अवधि के दौरान इंटरनेट कनेक्ट होना आवश्यक है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को वेब-कैमरे के सामने उपस्थित होना होगा, ताकि उत्तर-पुस्तिका लिखते समय उसका पूरा दृश्य एजेंसी के पर्यवेक्षक को दिखाई दे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा शुरू करने से पूर्व परीक्षार्थी को घोषित की गई सभी घोषणाओं को पढ़कर क्लिक करना होगा तभी उसे प्रश्न-पत्र उपलब्ध हो सकेगा।
परीक्षार्थियों पर रिमोट प्रोक्टरिंग सॉफ्टवेयर द्वारा रखी जाएगी कड़ी निगरानी
ऑनलाइन परीक्षा के दौरान रिमोट प्रोक्टरिंग सॉफ्टवेयर से निगरानी रखी जाएगी। अगर विद्यार्थी वेब कैम और मोबाइल कैमरे के सामने उपस्थित नहीं हुआ या फिर परीक्षा के दौरान किसी से बात करते पाया गया, तो कार्रवाई की जाएगी।
ऑनलाइन परीक्षा में 3 घंटे में लिखनी होगी उत्तर-पुस्तिका
इन सभी परीक्षाओं में विद्यार्थी को 100 प्रतिशत अंकों का पेपर हल करना होगा, जिसके लिए उन्हें कुल 4 घंटे का समय दिया जाएगा, लेकिन अपनी उत्तर-पुस्तिका लिखने के लिए उन्हें 3 घंटे का समय ही मिलेगा। पेपर करने के लिए विद्यार्थियों को ए-फॉर साइज के अधिकतम 36 पेजों का प्रयोग करना होगा तथा प्रश्न पत्र उपरोक्त वेबसाइट से देखने उपरांत परीक्षा संबंधित विवरण व रोल नंबर पेज पर लिखना होगा। उत्तर पुस्तिका की पीडीएफ फाइल का अधिकतम साइज 22 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए। परीक्षाओं में सुबह साढ़े 9 बजे और सांय डेढ़ बजे वेबसाइट के माध्यम से संबंधित विद्यार्थी को उपलब्ध होगा। परीक्षा शुरू होने से 20 मिनट पूर्व वेबसाइट पर लॉग-इन करने की अनुमति दी गई है।
ऑफलाइन परीक्षा के निम्न दिशा-निर्देश अनिवार्य
ऑफलाइन मोड में परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रवेश पत्र (रोल नंबर) पर दर्शाए गए कॉलेज में संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र में विद्यार्थी को अपना नाम, कक्षा, रोल नंबर, पेपरों का विवरण, मोबाइल नंबर, ई-मेल आदि आदि सभी जानकारियां उपलब्ध करानी होगी। उत्तर-पुस्तिका की रिवैल्यूएशन व रिचेकिंग की सुविधा स्टूडेंट्स को विवि के नियमों के तहत ही मिलेगी।

वार्षिक परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी : प्रो. सोमनाथ
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का कहना है कि प्रशासन की ओर से ऑनलाइन परीक्षाओं को बेहतर तरीके से लेने की योजना बनाई गई है। इसके लिए एक सॉफ्टवेयर एजेंसी के माध्यम से प्रोक्टरिंग करवाई जा रही है, जोकि परीक्षार्थियों पर अपनी नजर रखेगा। साथ ही आंसरशीट के पहले पेज पर स्टूडेंट्स से जुड़ी जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने के लिए केयू ने इस बार नया बार-कोड सिस्टम लागू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed