{"_id":"621d2c5882494d78dc5e5083","slug":"ku-increased-the-honorarium-of-guest-teachers-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1004714170","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू ने अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयू ने अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाया
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसएन सचदेवा और कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा का आभार जताते क
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद की सोमवार को हुई 263वीं बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सात शिक्षकों को पदोन्नत करने के साथ-साथ विश्वविद्यालय में अतिथि अध्यापक के रूप में सेवाएं दे रहे शिक्षकों का प्रति लेक्चर मानदेय 500 से बढ़ाकर 750 रुपये कर दिया है।
इसके अलावा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल की गेस्ट फैकल्टी का भी मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया है। यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के टीजीटी शिक्षकों को 24 से बढ़कर 30 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। हालांकि स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने वर्ष 2018 में जारी हुए पत्र को वर्ष 2022 में आधा अधूरा लागू किया है, जबकि पत्र के अनुसार साल में दो बार डीए बढ़ाने की बात कही गई थी।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में हुई कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में 34 एजेंडों पर चर्चा होनी थी, लेकिन शिक्षकों के मानदेय बढ़ाने सहित पांच एजेंडों को ऑन टेबल लाया गया। बैठक में कुल 39 एजेंडों पर विचार-विमर्श कर कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में 19 अक्तूबर 2021 तथा 17 जनवरी 2022 को हुई कार्यकारिणी परिषद की बैठक के एजेंडों की पुष्टि की गई व उन निर्णयों पर क्या कार्रवाई हुई पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
कार्यकारिणी परिषद ने प्रो. मंजुला चौधरी को डीन एकेडमिक अफेयर्स की टर्म को बढ़ाने की मंजूरी प्रदान की। इलेक्ट्रानिक्स साइंस विभाग के प्रोफेसर डॉ. दिनेश कुमार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम के कुलपति पद पर प्रतिनियुक्ति को व विधि संस्थान के सहायक प्रोफेसर अमित कुमार की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी सोनीपत में कुलसचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति को एक साल की एक्सटेंशन की मंजूरी प्रदान की गई। इसके साथ ही कार्यकारिणी परिषद ने आईआईटी दिल्ली के प्रो. रमेश कुमार मेहता को आईपीआर एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर का ऑनरेरी प्रोफेसर दो वर्ष के लिए बनाने की अनुशंसा की गई। इस बैठक में कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा सहित विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य मौजूद रहे।
इन शिक्षकों को किया गया पदोन्नत
कार्यकारिणी परिषद की बैठक में इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जयपाल व डॉ. सुरेंद्र सिंह, विधि विभाग एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सीआर जिलोवा, जूलोजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनीता भटनागर व बायोकेमिस्ट्री विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जसबीर सिंह की पदोन्नति को चयन समितियों द्वारा की गई अनुशंसा को मंजूरी प्रदान की गई। इसके साथ ही आईआईएचएस के जूलॉजी विभाग के डॉ.परमेश कुमार और डॉ. संजीव कुमार गुप्ता की प्रोफेसर पद पर पदोन्नति की मंजूरी प्रदान की गई।