फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU has sparked a stir over the outsourcing tender

केयू में आउटसोर्सिंग टेंडर को लेकर तेज हुई हलचल

Sun, 23 Aug 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Sun, 23 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
केयू में पिछले तीन माह से लटके आउटसोर्सिंग के टेंडरों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन


टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के लिए लगातार बैठक हो रही हैं। इससे संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही केयू में आउटसोर्सिंग के टेंडरों का रास्ता साफ हो सकता है।

यूनिवर्सिटी में लंबे अरसे से कर्मचारियों की कमी है। इस वजह से करीब तीन हजार का काम महज 1350 कर्मचारी कर रहे हैं। इससे विद्यार्थियों से लेकर कर्मचारी तक परेशान हैं। हाल में तेज हुई गतिविधियों से केयू में कामकाज पटरी पर आने की उम्मीद बंध रही है।
विज्ञापन


गठित की गई है हाई पॉवर स्टैंडिंग परचेज कमेटी
सूत्रों के अनुसार टेंडर जारी करने के लिए हाई पॉवर स्टैंडिंग परचेज कमेटी गठित की गई है। इसमें 10 सदस्य और एक इंचार्ज है।

सदस्य और इंचार्ज टेंडरों के लिए बातचीत कर रहे हैं। साथ ही इस बात की जांच कर रहे हैं कि कौन सा आवेदक टेंडर की जरूरी शर्तों को पूरा कर सकता है। नियमानुसार जो भी आवेदक यूनिवर्सिटी को सबसे कम रेट पर सेवाएं देगा, उसे ही टेंडर अलॉट किया जाएगा। हालांकि, इससे पहले टेंडर आवेदक की योग्य भी जांची जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह एक्टीविटीज के लिए होंगे टेंडर
केयू में क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सैनेटरी, होर्टिकल्चर, हाउस कीपिंग, निर्माण शाखा के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। इन सभी छह टेंडरधारकों को अपनी एक्टीविटीज के संबंध में आउटसोर्सिंग कर्मी रखने के लिए कहा जाएगा। कर्मचारियों की संख्या विभाग की आवश्यकता पर निर्भर करेगी।

900 सेंक्शन पोस्ट भरना है चुनौती
पक्की भर्तियां न होने से यूनिवर्सिटी का कामकाज बहुत प्रभावित हो रहा है। नियमित कर्मी बढ़े हुए कामकाज के लिए जुटे रहते हैं।

आने वाले दिनों में आउटसोर्सिंग टेंडरों के अलावा खाली पड़ी लगभग 900 सेंक्शन पोस्टें भरना भी केयू प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी।  

यूनिवर्सिटी देगी सेवा का मौका : सुभाष
सेवामुक्त किए गए आउटसोर्सिंग कर्मी भी टेंडर जारी होने के इंतजार में हैं। केयू डेली वेसिस इंप्लॉइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष ने कहा कि हटाए गए आउटसोर्सिंग कर्मियों को घर का खर्चा और बच्चों की फीस आदि भरने में भी परेशानी हो रही है।

अध्यक्ष और उनके साथियों ने टेंडरों को लेकर चल रही बैठक पर खुशी जाहिर की है। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि यूनिवर्सिटी उनके साथ अन्याय नहीं करेगी और उन्हें सेवा का मौका जरूर मिलेगा।


प्रयास रहेगा जल्द हों टेंडर: कुलसचिव
केयू के नवनियुक्त कुलसचिव डॉ. प्रवीण सैनी ने कहा कि उन्होंने शनिवार को ही देर शाम ज्वॉइन किया है। आउटसोर्सिंग टेंडर के लिए गठित की गई कमेटी तेजी से काम कर रही है।

नियमों के अनुसार ही सभी कार्य किए जाएंगे। साथ ही कोशिश रहेगी कि टेंडर जल्द जारी हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed