फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU extended the last date for the recruitment of Assistant Professor posts till March 4

केयू ने सहायक प्रोफेसर पदों की भर्ती के लिए चार मार्च तक बढ़ाई अंतिम तिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
KU extended the last date for the recruitment of Assistant Professor posts till March 4
कुरुक्षेत्र विवि. प्रशासन ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में सहायक प्रोफेसर के 82 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को चार मार्च तक बढ़ा दिया है। इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ऑनलाइन आवदेन करने का 28 फरवरी तक समय दिया गया था। अब इच्छुक आवेदनकर्ता चार मार्च तक विभिन्न विषयों के 77 सहायक प्रोफेसर (बजटिड) और विवि. विषय में (एसएफएस) पांच सहायक प्रोफेसर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बॉटनी विभाग में दो, कॉमर्स विभाग में तीन, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन में दो, दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में दो, अर्थशास्त्र में एक, शिक्षा विभाग में सात, इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस में दो, अंग्रेजी विभाग में एक, विदेशी भाषा विभाग में दो, हिंदी में एक, गृह विज्ञान में एक, इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में 13, विधि विभाग में पांच, माइक्रोबायोलॉजी में एक, पंजाबी में तीन, दर्शनशास्त्र में एक, शारीरिक शिक्षा विभाग में तीन, फिजिक्स में एक, राजनीति विज्ञान में तीन, लोक प्रशासन में दो, संस्कृत एवं इंडोलॉजिकल स्टडीज में दो, संस्कृत में तीन, पाली एवं प्राकृत विभाग में एक, सोशल वर्क में एक, यूनिवर्सिटी ऑफ स्कूल मैनेजमेंट में दो सहित सांख्यिकी विभाग, इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर ट्रेनिंग एंड रिसर्च तथा विधि संस्थान के रिक्त कुल 82 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed