{"_id":"6afe0aa790c46947da0c3d89","slug":"ku-employees-still-awaiting-regularization-even-after-45-years-of-service-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-164239-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केयू कर्मियों को 45 साल की सेवा के बाद भी नियमितीकरण का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केयू कर्मियों को 45 साल की सेवा के बाद भी नियमितीकरण का इंतजार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हॉस्टल मेस में करीब 45 वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारी अब भी नियमित होने का इंतजार कर रहे हैं। हॉस्टल मेस वर्कर्स यूनियन ने कुलपति को पत्र सौंपकर कर्मचारियों को प्रदेश सरकार के निर्धारित न्यूनतम वेतन और सेवानिवृत्त होने वालों को ग्रेच्युटी का लाभ देने की मांग की है। इस संबंध में 20 नवंबर को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
यूनियन प्रधान सुभाष पारचा ने बताया कि कर्मचारी वर्ष 1980 से विभिन्न हॉस्टलों की मेस में खाना बनाने और परोसने का काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें न्यूनतम वेतन और सरकारी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में श्रम न्यायालय ने कर्मचारियों को पॉलिसी के तहत नियमित करने के आदेश दिए थे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी। 9 जुलाई 2025 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भी कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए नियमित करने के आदेश दिए। इसके बावजूद कर्मचारी नियमित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
यूनियन ने अंतिम निर्णय आने तक न्यूनतम वेतन और ग्रेच्युटी का लाभ देने की मांग की है। संवाद