फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU employees did not get salary for the month of September

सितंबर माह का केयू के कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
KU employees did not get salary for the month of September
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को अभी तक सितंबर माह का वेतन भी नहीं मिला। सोमवार को हुई कुंटिया कार्यकारिणी क्षेत्र नंबर 8 व 11 की बैठक में भी यह मुद्दा उठा। इसके अलावा बैठक में कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान काटे गए वेतन को वापस देने की मांग उठाई। बैठक में सफाई विभाग और साइंस फैकल्टी के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कुंटिया प्रधान नीलकंठ शर्मा ने की और कहा कि पिछले कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप ही कर्मचारियों के मनोबल को मजबूत करने के लिए इन बैठकों का आयोजन किया गया है। बैठक का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों से उनकी मांगों को लेकर सीधी बातचीत करना है, क्योंकि कार्यालय में काम की व्यस्तता के कारण कर्मचारी कुंटिया कार्यालय में नहीं आ सकते। मांगों को सूचीबद्ध व मंथन करके कुंटिया विश्वविद्यालय प्रशासन से बात करेगी व आगामी रणनीति बनाएगी। कुंटिया महासचिव रविंद्र तोमर, सह सचिव अनिल लोहट व प्रेस सचिव रुपेश खन्ना ने कहा कि उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से यह भी मांग की है कि साइंस फैकेल्टी की सभी लंबित प्रमोशन को जल्द से जल्द किया जाए। इस मौके पर सफाई विभाग से कुंटिया वरिष्ठ उपप्रधान पोली राम, कार्यकारिणी सदस्य विक्रम मंडल, चंद्रपाल, ज्ञानी राम, विजय, जगदीश, सेनेटरी ऑफिसर राजबीर, राजेश, भूषण, सोमनाथ, राजेंद्र कुमार तथा साइंस फैकेल्टी से रमेश बालयान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने कर्मचारियों के हितों के लिए हमेशा सकारात्मक व प्रतिबद्ध रहा है। इसी कड़ी में केयू के छह अधीक्षकों को सहायक कुलसचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। प्रो. सोमनाथ ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अपने शिक्षकों व कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप ही ए-प्लस ग्रेड व शिक्षा व शोध के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की पदोन्नति की लंबित मांग को पूरा कर दिया गया है। आगे भी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को प्रशासन का हर संभव सहयोग मिलेगा। कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि हम सभी को इस विश्वविद्यालय के चहुंमुखी विकास के लिए मिलकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि सतीश कुमार को लेखा शाखा, राज कुमार ढींगरा को परीक्षा शाखा-2, प्रेम खेड़ा को स्थापना शाखा नॉन टीचिंग, पवन कुमार को स्थापना शाखा टीचिंग, अमृत वर्षा को परीक्षा शाखा-1 व आशा रानी को दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में सहायक कुलसचिव का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed