फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kriti depicts the story of hard work and struggle of farmers.

Kurukshetra News: कृति ने दर्शाई किसानों की मेहनत और संघर्ष की कहानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Kriti depicts the story of hard work and struggle of farmers.
कुरुक्षेत्र। ललित कला विभाग में प्रदर्शनी देखते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. गुरचरण सिंह व अन्य। संस्था
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में ललित कला विभाग में 20 से 22 अप्रैल तक द डिजाइन जर्नी शीर्षक से तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की सृजनात्मकता, कल्पनाशीलता और समकालीन कला का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में अंकिता ने सेंटेड कैंडल्स के माध्यम से खुशबू और भावनाओं के संबंध को रचनात्मक रूप से दर्शाया। कृति ने अपने अभियान के जरिये किसानों की मेहनत, संघर्ष और उनके महत्व को उजागर किया।
विज्ञापन

उनकी प्रस्तुति ने समाज को किसानों के प्रति अधिक जागरूक और संवेदनशील बनने का संदेश दिया। वहीं निकिता का कुकीज सर्विस अभियान स्वाद और रचनात्मकता का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है, जो हर कुकी को एक विशेष अनुभव में बदलने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य कला के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को उजागर करना और समाज में जागरूकता फैलाना रहा। विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक कार्यों के जरिये वर्तमान समय के महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता सिरोहा ने कहा कि कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम ही नहीं बल्कि समाज को दिशा देने का सशक्त साधन भी है।

कुरुक्षेत्र। ललित कला विभाग में प्रदर्शनी देखते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. गुरचरण सिंह व अन्य। संस्था

कुरुक्षेत्र। ललित कला विभाग में प्रदर्शनी देखते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. गुरचरण सिंह व अन्य। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed