{"_id":"67a3cc266a2cb9d70809aab9","slug":"krishnas-body-found-in-the-canal-after-eight-days-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-131024-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आठ दिन बाद नहर से मिला कृष्ण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आठ दिन बाद नहर से मिला कृष्ण का शव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बारवा गांव वासी करीब 28 वर्षीय कृष्ण कुमार का आठ दिन बाद बुधवार को करनाल के गांव रंभा के पास नहर में शव बरामद हुआ है। गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने शव को बाहर निकाला तो पुलिस ने उसे कल्पना चावला नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। जहां वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
इसके बाद ही पूरे मामले का भी खुलासा हो सकेगा। बता दें कि कृष्ण कुमार की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने के आरोप उसके तीन दोस्तों पर ही लगे हैं। हालांकि पुलिस के मुताबिक आरोपी गिरफ्त में लिए जा चुके हैं लेकिन कृष्ण के परिजनों ने गत दिवस भी एसपी कार्यालय पर रोष जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। उधर अभी तक गहरी चिंता में डूबे कृष्ण के परिजनों में शव मिलते ही मातम पसर गया।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि यह मामला कुरुक्षेत्र के बारवा गांव का है। जहां पर बीते 29 जनवरी की शाम को दोस्तों ने रुपये देने के लिए फोन कर कृष्ण को घर से बुलाया था। घर से निकलने के महज आधे घंटे बाद ही उसका फोन बंद हो गया था। पहले परिजनों को लगा कि वह दोस्तों के साथ कहीं व्यस्त होगा लेकिन जब पूरी रात गुजर गई और वह घर नहीं लौटा तो चिंता बढ़ गई थी।