फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kisan Andolan: BKU Chaduni group jumps into movement with one more demand

Kisan Andolan: एक और मांग जोड़ी; भाकियू चढूनी गुट आंदोलन में कूदा, अब ईवीएम का भी उठाया मुद्दा

Thu, 15 Feb 2024 09:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 15 Feb 2024 09:48 PM IST
सार

कल तीन घंटे हरियाणा के साथ-साथ आसपास के प्रदेशों में भी टोल फ्री कराए जाएंगे। अगले दिन तहसील स्तर पर ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी, फिर कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर संयुक्त बैठक में अगली रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन
Kisan Andolan: BKU Chaduni group jumps into movement with one more demand
गांव चढूनी में भाकियू की बैठक को संबोधित करता वक्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

आखिरकार भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट भी किसान आंदोलन में कूद गया है। भले ही पंजाब सीमा पर डटे किसानों के साथ चढूनी गुट से जुड़े किसान नहीं दिखाई देंगे, लेकिन उनकी मांगों के समर्थन में लगातार सड़कों पर उतरेंगे। शुक्रवार को प्रदेश के सभी टोल प्लाजा दोपहर 12 से शाम तीन बजे तक फ्री कराए जाएंगे तो वहीं अगले दिन शनिवार को तहसील स्तर पर ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी।

विज्ञापन


यह आंदोलन हरियाणा के साथ-साथ चढूनी गुट से जुड़े दूसरे राज्यों के किसान भी अपने-अपने स्तर पर उसी अनुसार चलाएंगे। यहीं नहीं अगले दिन रविवार को ब्रह्मसरोवर तट पर प्रदेश व देश के सभी किसान संगठनों, खाप पंचायतों व सरपंच एसोसिएशन से लेकर अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों की अहम बैठक होगी, जिसमें आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

यह फैसला भाकियू चढूनी गुट के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की अध्यक्षता में कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में हुई आपात बैठक में लिया गया। इससे पहले गांव चढूनी में ही करीब तीन घंटे तक चली बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों ने किसानों की मांगों से लेकर अब तक चलाए गए आंदोलन व प्रशासन एवं सरकार की ओर से की गई कार्रवाई पर गहन मंथन किया गया।

एक मांग और जोड़ी
बैठक के बाद चढूनी ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि वे आंदोलन कर रहे किसानों की मांगों का समर्थन करते हैं। उनकी मांगें पूरी तरह से जायज हैं और इन्हें सरकार को तत्काल मान लेना चाहिए। चढूनी ने एक और मांग जोड़ते हुए कहा कि आगे होने वाला चुनाव ईवीएम से न कराकर वैलेट पेपर से कराया जाए।

चढूनी ने कहा कि चल रहे आंदोलन को लेकर भले ही संबंधित दूसरे संगठनों ने उन्हें कोई कॉल नहीं की, लेकिन वे नैतिक तौर पर पूरे देश के किसानों की हर मांग के साथ खड़े हैं और सरकार को हर मांग पूरी करनी चाहिए।


उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि दो दिन चलने वाले इस आंदोलन के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखें। वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार व प्रशासन को भी चेतावनी दी है कि आंदोलन के दौरान किसानों को रोकने व कार्रवाई का प्रयास न किया जाए। बैठक में कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना, प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष कृष्ण कलाल माजरा, प्रिंस वड़ैच सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य शामिल रहे।

हर संगठन को देंगे बैठक का न्योता : चढूनी
चढूनी ने कहा कि रविवार को ब्रह्मसरोवर पर होने वाली बैठक में किसानों की मांगों को लेकर खास रणनीति बनाई जाएगी। इस बैठक में सभी किसान संगठनों, खाप व अन्य सभी संगठनों के प्रतिनिधियों को बुलाया जाएगा, ताकि सभी मिलकर फैसला ले सकें और उसी अनुसार अगला कदम उठाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed