फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kisan Andolan: BKU Chadhuni faction will block roads in Haryana for two hours tomorrow

Kisan Andolan: भाकियू चढू़नी गुट कल करेगा हरियाणा में दो घंटे सड़कें जाम, दो दिन और बढ़ी इंटरनेट पर पाबंदी

Wed, 21 Feb 2024 08:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Feb 2024 08:00 PM IST
सार

केंद्र सरकार के प्रस्ताव को रद्द करने के बाद किसान संगठनों ने दिल्ली कूच को लेकर प्रयास किया। इसमें दातासिंह वाला बॉर्डर और शंभू बॉर्डर पर टकराव की हुआ है।

विज्ञापन
Kisan Andolan: BKU Chadhuni faction will block roads in Haryana for two hours tomorrow
गुरनाम सिंह चढू़नी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में भाकियू चढू़नी गुट गुरुवार को प्रदेश भर में दो घंटे दोपहर 12 से दो बजे तक सड़कें जाम करेगा। दातासिंह वाला बॉर्डर पर आंदोलन में दिल्ली कूच के चलते एक किसान की मौत के बाद ऑनलाइन कौर कमेटी की आपात बैठक में यह फैसला लिया गया है। वहीं हरियाणा में इंटरनेट पर पाबंदी दो दिन और बढ़ गई है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

पहले प्रदेश भर में तहसील स्तर पर केंद्र सरकार के पुतले फूंकने का ऐलान किया गया था, जिसे अब वापस लेकर सड़कें जाम करने का फैसला लिया गया। चढू़नी ने वीडियो संदेश भी जारी किया तो वहीं अन्य संगठनों को भी इसमें भागीदार होने व शांतिपूर्ण सड़कें जाम करने का आह्वान किया है। प्रशासन को भी सख्ती न करने के लिए चेताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली कूच टला, अगली रणनीति बनाएंगे किसान
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार हमारी मांगें नहीं मान रही है। बुधवार को उन्होंने दिल्ली कूच को टाल दिया। उन्होंने किसानों को संबोधित किया और कहा कि सभी यूनियन नेताओं के साथ गुरुवार को चर्चा करने के बाद अगली रणनीति बनाई जाएगी। तब तक के लिए सभी किसानों को बॉर्डर से दूरी बनाने की अपील की। इसके बाद किसान लौटने लगे हैं।

प्रदर्शनकारियों के हमले में 12 पुलिसकर्मी घायल
हरियाणा पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि दाता सिंह-खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियो ने पराली में मिर्च पाउडर डालकर पुलिस को चारो तरफ से घेर लिया। इसके बाद पथराव के साथ लाठी, गंडासे से पुलिसकर्मियों पर हमला किया। इसमें लगभग 12 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed