फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   King Janak welcomed Rama and Lakshmana upon their arrival in Janakpuri.

Kurukshetra News: राम, लक्ष्मण का जनकपुरी पहुंचने पर राजा जनक ने किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
King Janak welcomed Rama and Lakshmana upon their arrival in Janakpuri.
लाडवा। श्री राम हनुमान रामलीला समिति की ओर से ठाकुरी देवी स्कूल के पास आयोजित रामलीला में चौथे दिन राम सीता प्रथम मिलन का मंचन किया गया। इसका शुभारंभ रोटरी क्लब के पूर्व प्रधान अंकुर गुप्ता की ओर से भगवान राम की आरती करके किया गया। भारत विकास परिषद के प्रधान अमन गोयल के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने भी भगवान राम की आरती की।
विज्ञापन

अंकुर गुप्ता ने कहा कि पुरुषों में उत्तम भगवान राम के हर कदम हर वाक्य हमें कुछ न कुछ मर्यादा सीखा कर जाता है। उनके चरित्र और लीलाओं का मंचन ध्यान से देखें और जीवन में अपनाएं। भारत विकास परिषद के प्रधान अमन गोयल ने कहा कि श्री राम हनुमान रामलीला समिति के सदस्य मंचन के लिए बहुत मेहनत करते हैं जो उनके मंचन में नजर आता है। राम सीता प्रथम मिलन मंचन में सर्वप्रथम ताड़का वध हुआ जिसमें ताड़का के पात्र ने माहौल को डरावना बना दिया। राम लक्ष्मण की ओर से सुबाहु वध व मारीच को पवन बाण से उड़ाना, राम की ओर से अहिल्या उद्धार, मुनि विश्वामित्र की ओर से गंगा प्रकट वर्णन व पंडो की ओर से भगवान राम की वंशावली सुनाना जैसे दृश्यों ने दर्शकों का ज्ञानवर्धन किया।
विज्ञापन

गुरु विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण का जनकपुरी पहुंचने पर राजा जनक ने स्वागत किया। राम लक्ष्मण की ओर से मिथिलापुरी की सैर दृश्य ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और राम व लक्ष्मण की जुगलबंदी ने दृश्य को बिलकुल वास्तविक बना दिया। इसमें मंच के सामने खड़े खाने के सामान विक्रेताओं ने जब मंच पर राम लक्ष्मण के लिए खाने का सामान भेजना प्रारंभ किया तो ऐसा लगा जैसे वास्तव में जनकपुरी के लोग राम लक्ष्मण की खूब आवभगत कर रहे हैं। जनक की पुष्प वाटिका में राम सीता का पहली बार मिलना और एक दूसरे को देख कर एक दूसरे में खो जाने वाले दृश्य ने माहौल को अत्यंत प्रेममयी बना दिया और दर्शकों की आंखों में दोनों के मिलन की एक चमक दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अमित सिंघल, राजेश वर्मा, विवेक शर्मा, शशांक सिंघल, मिंटू कम्बोज, किन्दा राक्षस, हेमंत सैनी, विपिन शर्मा, सुमित सिंघल, लवी नागपाल, नंदिनी, मानसी, निकिता शर्मा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed