फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Khedi Markanda Road will be reconstructed and beautified, at a cost of Rs 75 lakh.

Kurukshetra News: खेड़ी मारकंडा रोड का होगा पुर्ननिर्माण व सौंदर्यकरण, खर्च होंगे 75 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Khedi Markanda Road will be reconstructed and beautified, at a cost of Rs 75 lakh.
कुरुक्षेत्र। सड़क निर्माण व सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ करते हुए पूर्व मंत्री सुभाष सुधा। स्वयं
कुरुक्षेत्र। लंबे समय से खस्ताहाल खेड़ी मारकंडा रोड का पुर्न निर्माण व सौंदर्यकरण होगा, जिस पर 74.76 लाख रुपए का बजट खर्च होगा। इस कार्य का सोमवार को पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने शुभारंभ किया। कार्य पूरा होने के बाद न केवल दर्जनों गांवों व शहरवासियों की आवाजाही सुगम होगी बल्कि हादसों पर भी अंकुश लग पाएगा।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने इस दौरान कहा कि थानेसर शहर में सडक़ों के निर्माण, पार्कों के सौन्द्रयीकरण, दिव्यांगजनों के लिए पार्क का विकास और सामुदायिक केंद्र के निर्माण के साथ साथ अन्य विकास कार्यो पर करोड़ों रुपए की राशि खर्च की जा रही है। इन विकास कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में सडक़ एवं आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा तथा स्थानीय निवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि नगर परिषद थानेसर द्वारा शहर के सभी वार्डों में आवश्यकता के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर सडक़, पार्क, सामुदायिक एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के खेड़ी मारकंडा रोड पर सरस्वती नदी पुलिया से लेकर कॉमरेड कॉलोनी के पास स्थित श्मशान घाट तक जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (फेड) द्वारा सीवर लाइन बिछाने हेतु की गई सडक़ कटिंग की विशेष मरम्मत का कार्य शुरु कर दिया गया है। इस कार्य के लिए एक निजी एजेंसी को टेंडर अलॉट किया गया है। सीवर लाईन बिछाने के कार्य को पूरा करने के लिए एजेंसी के साथ 74.76 लाख रुपए का अनुबंध किया गया है। एजेंसी को यह कार्य करीब 6 माह में पूरा करना होगा। इस अवसर पर सोमनाथ नंबरदार, प्रवीण मंडल अध्यक्ष, राजेश कुमार, राजू प्रतापगढ़, डॉ. केसरी, विक्की सैनी, करमजीत, शिव कुमार शर्मा एवं राजेंद्र संधू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed