फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Khatu Shyam is the Kali Yugi incarnation of Lord Shri Krishna.

भगवान श्री कृष्ण के कलियुगी अवतार हैं खाटू श्याम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Khatu Shyam is the Kali Yugi incarnation of Lord Shri Krishna.
समस्त श्याम प्रेमी परिवार द्वारा रविवार देर सायं नया बस स्टैंड के शिव मंदिर में 387वां श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर विकास दास महाराज (मोहड़ा धाम) ने खाटू श्याम की महिमा विस्तारपूर्वक बताई। आयोजक अरुण गोयल परिवार सहित श्यामप्रेमी अजय गोयल, दिनेश गोयल, डिम्पल गर्ग, गौरव गुप्ता, राकेश मंगल व पंकज सिंगला ने विकास दास महाराज का स्वागत किया। खाटू श्याम की महिमा में विकास दास महाराज ने बताया कि खाटू श्याम जी को भगवान श्री कृष्ण के कलियुगी अवतार के रूप में जाना जाता है। राजस्थान के सीकर जिले में इनका भव्य मंदिर है जहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। लोगों का विश्वास है कि बाबा श्याम सभी भक्तों की मुरादें पूरी करते हैं। कार्यक्रम में पटियाला से गायक विशाल शैली और शाहाबाद से श्रवण राज ने मधुर भजन सुनाए। आ गया खाटू वाला...., थाली भर कै लाई रै खिचड़ौ..., खाटू वाले श्याम बिहारी कलिकाल में है महिमा तुम्हारी, दिल की पतंग में सांवरे... और देता हरदम सांवरे तू हारे का साथ... इत्यादि पर श्रद्धालु खूब झूमे। अगला खाटू श्याम संकीर्तन एवं भंडारा मंगलवार, छह सितंबर को रात्रि 8:30 से 11 बजे तक बीड़ पिपली में होगा। श्याम आरती में पुजारी रमण शर्मा, अनिल मित्तल, पियांशु तायल, सुरेंद्र काठपाल,चुन्नू शर्मा, डॉ.संतोष गुप्ता, हरविंदर सिंह, अजय गुप्ता, संजय चौधरी, मोहित तायल,रामशरण अग्रवाल, श्रीनिवास बंसल, वीरेंद्र सिंगला, सुशील गेरा, योगेंद्र अग्रवाल, राकेश कंसल, श्याम लाल गुप्ता, सुमित गोयल, अंकित बंसल, राकेश सिंगला, दीपक चंद, सतपाल गर्ग, विशाल मित्तल, अनुज सिंगला,वरुण गुप्ता, शुभम गोयल,शिवम गोयल, कविता गोयल, रीटा गोयल, रेणु सिंगला, ऋतु मंगल, मीनू गोयल, डॉ.सीता देवी, निशा शर्मा, सोनिया सिंगला स्वीटी मित्तल सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed