{"_id":"67367b8a84ded9bddd02a897","slug":"ketan-won-silver-medal-in-50-meter-free-pistol-womens-event-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-126928-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: फ्री पिस्टल महिला स्पर्धा में केतन ने 50 मीटर में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: फ्री पिस्टल महिला स्पर्धा में केतन ने 50 मीटर में जीता रजत पदक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की निशानेबाज केतन ने पेरू के लीमा में (अमेरिका) में निशाना साधते हुए रजत पदक हासिल किए और देश की झोली में एक मेडल डाला। केतन की इस उपलब्धि को लेकर विश्वविद्यालय में परिसर में खुशी की लहर है। केतन को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने वीरवार को सम्मानित किया और जीवन में ऐसे ही कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
कुलपति प्रो. सोमनाथ ने केतन के भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें व उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी तथा शूटिंग में उनके कॅरियर की शुरुआत और उनकी प्रेरणा के बारे में चर्चा की। उन्होंने जीवन में हार-जीत से ऊपर उठकर खेलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान केतन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा ने बताया कि केतन कुवि विदेशी भाषा विभाग में फ्रेंच डिप्लोमा कोर्स की छात्रा है, जिन्होंने इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) के शूटिंग जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 50 मीटर फ्री पिस्टल महिला स्पर्धा में रजत पदक हासिल कर कुवि और देश का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि केतन ने पिछले सत्र 2023-24 में उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय निशानेबाजी पुरुष और महिला चैंपियनशिप 2023-24 में पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में कांस्य पदक भी हासिल किया और उत्तर पूर्व क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय निशानेबाजी पुरुष और महिला चैंपियनशिप 2023-24 में भी रजत पदक हासिल किया। इस मौके पर डॉ. राजेश सोबती, प्रो. दीवान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
प्रो. डीएस राणा बने कुवि खेल निदेशक
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार कुवि के इंस्ट्रुमेंटेशन विभाग के प्रो. डीएस राणा को तत्काल प्रभाव से खेल निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है। प्रो. डीएस राणा ने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे अपनी जिम्मेदारी सच्ची लगन एवं निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा निदेशालय को भविष्य में भी ऐसे ही शिखरों पर लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं इससे पूर्व खेल निदेशक डाॅ. राजेश सोबती ने चार साल खेल निदेशालय का कार्यभार संभाला, जिन्होंने पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने 12 नवंबर को त्यागपत्र दिया। चार वर्ष के कार्यकाल में डॉ. सोबती ने खेल निदेशालय को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का कार्य किया है। उनके कार्यकाल में ही कुवि को माैलाना अबुल कलाम ट्राॅफी (माका) में तीसरा स्थान मिला। कुवि ने 2021-22 और 22-23 में लगातार माका ट्राॅफी में तीसरा स्थान हासिल किया, जोकि कुवि के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि रही तथा कुवि को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) के ए प्लस प्लस ग्रेड मिलने पर भी खेल उपलब्धियों के अंकों का लाभ मिला। वहीं केंद्रीय खेल मंत्रालय से साढ़े पांच करोड़ रुपये का हाकी एस्ट्रोटर्फ और साढ़े आठ करोड़ रुपये का ऑल वेदर स्विमिंग पूल का बड़ा प्रोजेक्ट मिला, जिसके निर्माण की प्रक्रिया चलन में है।