फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   kbooterbaji

कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 19 लाख, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 31 Jul 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
kbooterbaji
बेरोजगार युवक को कनाडा में नौकरी दिलाने का सुनहरा ख्वाब दिखाकर कबूतरबाजों ने उसे 19 लाख रुपये का चूना लगाया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियाें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पिहोवा के मुर्तजापुर निवासी साहब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बारहवीं पास करने के बाद वह काम की तलाश में जुटा हुआ था। आसपास के शहरों में नौकरी तलाश रहा था लेकिन उसे कही काम नहीं मिल रहा थी। इसी पशोपेश में एक दिन उसकी पिहोवा के संजीव व अंबाला के सिमरजीत सिंह से मुलाकात हुई। बातचीत में साहब सिंह ने इन दोनों को बताया कि वह बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहा है। इस संजीव और सिमरजीत ने उसे बताया कि वह लोगों को विदेश में नौकरी लगवाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

बातचीत में दोनों ने बताया कि कनाडा, आस्ट्रेलिया जैसे देशों में छोटी नौकरी करके भी वह कम समय लाखों रुपये बचा सकता है। यही नहीं इन लोगों ने एक दो उदाहरण देकर बताया कि दो-तीन साल में विदेशों में नौकरी करने के बाद लौटे आज यहां बड़े आराम की जिंदगी गुजर-बसर कर रहे हैं। इसके बाद उसे प्रलोभन देते हुए दोनों बोले कि अगर वह चाहे तो उसे भी कनाडा भेजकर वहां कोई बेहतर काम में दिला देंगे। जिससे कि वह कम समय में ही लाखों रुपये कमा लेगा। उनकी बात सुनकर साहब आश्चर्यचकित हो गया और दोनों से उसे भी कनाडा में कोई काम दिलाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहब सिंह को अपने जाल में फंसता देख दोनों आरोपियों ने बताया कि उसे कनाडा भेजने और काम दिलाने के लिए पासपोर्ट, वीजा इत्यादि कागजी कार्रवाई में करीब 19 लाख रुपये का खर्च होगा। इसका इंतजाम करने के बाद वो उनसे संपर्क करे। कनाडा में लाखों की कमाई के सम्मोहन में साहब ने उन दोनों को दो लाख रुपये, पासपोर्ट, आधार कार्ड, अपनी फोटो आदि सौंप दिए । दोनों आरोपियों ने उसे जल्द ही कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। बीते वर्ष मार्च में संजीव ने उसके व्हाट्सएप नंबर पर पासपोर्ट पर कनाडा के वीजा की फोटो भेजी और बकाया रकम की मांग की। दोनों ने उससे बकाया 17 लाख रुपये मुंबई निवासी सिराजदीन अंसारी के अकाउंट में डालने के लिए कहे। साहब ने बताए गए बैंक अकाउंट में 10 अप्रैल व 19 अप्रैल को क्रमश: 10 लाख व 7 लाख रुपये जमा करा दिए।

करीब दो माह इंतजार के बाद भी जब उसके पास दोनों की कोई कॉल नहीं है तो उसने संपर्क किया। इस पर दोनों ने उसे मुंबई जाकर सिराजदीन अंसारी से मिलने को कहा। इस पर साहब मुंबई सिराजुदीन अंसारी से मिलने पहुंचा। वहां सिराजदीन अंसारी ने उसका पासपोर्ट व अन्य कागजात देते हुए कहा कि उसका कनाडा का काम नहीं बना। जब उसने उससे अपने 19 लाख रुपये मांगे तो उसने बताया कि वह संजीव व सिमरजीत को 19 लाख रुपये का चेक पहले ही लौटा चुका है। इसके बाद वह पिहोवा लौट आया और वापस आकर उसने संजीव व सिमरजीत से अपने 19 लाख रुपये मांगे तो उन्होंने टाल दिया। बार-बार अपने रुपये की मांग करने पर भी उन्होंने रुपये वापस नहीं करे तब तंग आकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने संजीव, सिमरजीत सिंह व सिराजदीन अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed