फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kavya first in group A in Kathak dance competition

Kurukshetra News: कथक नृत्य प्रतियोगिता में ए समूह में काव्या प्रथम

Tue, 28 Apr 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 28 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Kavya first in group A in Kathak dance competition
कुरुक्षेत्र। विश्व नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत व नृत्य विभाग तथा सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र विभाग के सभागार में राज्य स्तरीय कथक नृत्य प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 46 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ए समूह में काव्या ने प्रथम, सान्वी ने द्वितीय तथा शुभांगी जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी समूह में काम्या गुप्ता ने प्रथम, अवेरा विनय अवतारे ने द्वितीय तथा कैरिसा ओम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सी समूह में अमेया ठाकुर ने प्रथम, मायरा बावा ने द्वितीय तथा कनिष्क ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में वृंदावन से आए प्रतिष्ठित कथक नर्तक आशीष, ओडिसी नृत्यांगना सुश्री मृतिका धर व ताल विशेषज्ञ डॉ. ज्ञान सागर सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सपना की आकर्षक कथक प्रस्तुति से हुई, जिसके बाद ए, बी और सी समूहों की प्रतियोगिताएं आरंभ हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, निर्णायक मंडल के सदस्यों एवं प्रतिभागियों के स्वागत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्रोफेसर एआर चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय में पहली बार राज्य स्तरीय कथक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिससे प्रदेश भर के नवोदित कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed