{"_id":"6ad7c6cc25fe25594304d4bf","slug":"karan-defeated-padat-roorkee-in-the-wrestling-bout-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-163012-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दंगल में करण ने पड़त रूड़की को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दंगल में करण ने पड़त रूड़की को दी पटखनी
विज्ञापन
बाबैन। गांव यारा में विशाल दंगल का शुभारंभ करते विधायक रामकरण काला और साहब सिंह खरींडवा एवं अन्
- फोटो : ARchive
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबैन। क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने और पारंपरिक कुश्ती कला को जीवित रखने के उद्देश्य से पहलवान श्याम सुंदर यारा ने दशहरे के पर्व पर दंगल प्रतियोगिता कराई। दंगल में पहलवान करण कल्याण ने पड़त रूड़की को पटखनी दी। जैसे ही पहलवानों ने दांव-पेच लगाए, दर्शकों में रोमांच की लहर दौड़ पड़ी। बड़ी संख्या में जुटी भीड़ ने तालियों और नारों से पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। विजेता पहलवानों को नकद इनाम, शील्ड और ट्रॉफियां प्रदान की गईं।
दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि शाहाबाद विधायक रामकरण काला व साहब सिंह ठेकेदार खरींडवा ने किया। उद्योगपति संदीप सरोहा रामसरन माजरा भी प्रोत्साहित किया। विधायक काला ने कहा कि कुश्ती केवल खेल नहीं, प्रदेश की संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। यह खेल युवाओं में अनुशासन, परिश्रम, भाईचारे और नशामुक्त जीवन का संदेश देता है।
ब्लाक समिति के वाइस चेयरमैन लाभ सिंह, नरेश बुहावा, भाजपा नेता अमित सैनी, पूर्व सरपंच विनोद सैनी, मास्टर रमेश शर्मा, सतबीर यारा, पूर्व सरपंच मांगेराम, वैभव शर्मा, पूर्व सरपंच बरखा राम और सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप सैनी सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।