फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kanwar Grewal will hold a Sufi festival in Ladwa.

Kurukshetra News: कंवर ग्रेवाल लाडवा में सुफियाना अंदाज से बांधेगे समा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Grewal will hold a Sufi festival in Ladwa.
लाडवा। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रधानमंत्री के आगमन के चलते कार्यक्रम रद्द होने पर पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल अपने सुफियाना अंदाज से सीएम सिटी लाडवा में प्रस्तुति देंगे। 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कंवर ग्रेवाल अपनी खास प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

इस दौरान गीता महायज्ञ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रीमद्भगवद्गीता, नगर शोभायात्रा, दीपोत्सव, गीता आरती और बच्चों के बीच कई प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। समारोह के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसडीएम पंकज सेतिया ने बुधवार को नागरिकों और अधिकारियों के साथ बैठक में तैयारियों पर चर्चा की। सेतिया ने कहा कि 29 नवंबर को महायज्ञ के साथ तीन दिवसीय गीता समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। इसी दिन स्कूली विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके साथ क्राफ्ट फेयर मेला और गीता प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर को गीता सेमिनार, श्रीमद्भगवद्गीता कथा होगी। साथ-साथ क्राफ्ट फेयर मेला और गीता प्रदर्शनी भी होगी। इसी दिन शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाबी सूफी के प्रसिद्ध गायक कंवर ग्रेवाल समा बांधने के लिए आएंगे। तीसरे दिन 1 दिसंबर को ग्लोबल गीता पाठ पढ़ा जाएगा। इसके बाद शहर में गीता नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम को गीता आरती और गीता दीप उत्सव का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहर की संस्थाओं को साथ में जोड़ा जाएगाा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed