{"_id":"64f3987d5c2cd77c10034cc5","slug":"kanwaljit-singh-met-australian-deputy-prime-minister-richard-marles-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-4228-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कंवलजीत सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कंवलजीत सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स से की मुलाकात
कुरुक्षेत्र। ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स के साथ कवलजीत सिंह अजर
Link Copied
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रवक्ता एवं सिख परिवार हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष कवलजीत सिंह अजराना ने ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स से मेलबर्न में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सिख समाज की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
अजराना ने यहां जारी बयान में बताया कि ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई हेतु आए विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर भी उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री से विस्तृत चर्चा की और विद्यार्थियों के लिए और सुविधाओं की मांग रखी। अजराना के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने उनकी सभी बातों को गंभीरता से सुना और उचित समाधान का आश्वासन भी दिया है। अजराना ने बताया कि रिचर्ड मार्ल्स ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि यहां बसने वाले सिख समाज और पढ़ाई के लिए आने वाले विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अजराना ने बताया कि लेबर पार्टी के वरिष्ठ नीति सलाहकार डॉ. जसविंदर सिंह सिद्धू ने भारतीय व्यवसायों और समुदाय के नेताओं के साथ इस समूह चर्चा का आयोजन किया। अजराना ने बताया कि इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधान मंत्री ने जोआन रयान सांसद के लिए चुनावी धन-संग्रह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लालोर की केंद्रीय संसद सीट का दौरा किया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के सहायक विदेश मंत्री भी शामिल हुए। इस दौरान मेजर सिंह मल्हान, गुरनाम सिंह सिधू, मोहिंदर सिंह बस्सी, प्रीतम सिंह व बलविंदर सिंह देयोल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।