फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kanwaljeet first in 200 and 400 meter race competition

Kurukshetra News: 200 और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कंवलजीत प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Kanwaljeet first in 200 and 400 meter race competition
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में खेलकूद परिषद द्वारा 39वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्र स्तरीय वाॅलीबॉल खिलाड़ी रिंपी चौहान की अगुवाई में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया। प्राचार्य डाॅ. उपासना आहूजा ने ध्वजारोहण कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। संयोजिका डाॅ. सुमन राजन ने बताया कि गोला फेंक प्रतियोगिता में सानिया पहले स्थान पर, कंवलजीत दूसरे और कन्या ने तीसरा स्थान हासिल किया और डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में मंजु पहले, सानिया दूसरे और कंवलजीत तीसरे स्थान पर रही तो वहीं भाला फेंक प्रतियोगिता में कंवलजीत पहले, हर्षिता दूसरे और कन्या सैनी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार लंबी कूद प्रतियोगिता में हर्षिता पहले, सरिता दूसरे और नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कन्या पहले, निशा दूसरे व कंवलजीत तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में कंवलजीत पहले, कन्या दूसरे और निशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। थ्री लैग दौड़ प्रतियोगिता में नेहा व सानिया पहले स्थान पर सरिता व सिमरन दूसरे और मुस्कान व रूपाली ने तीसरा स्थान हासिल किया और 400 मीटर दौड़ में कंवलजीत पहले, कन्या दूसरे और मनीषा तीसरे स्थान पर रही। महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओं के लिए आयोजित की गई 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रवीण पहले स्थान पर, श्वेता दूसरे व वृंदा ने तीसरा स्थान हासिल किया। गैर-शिक्षक वर्ग में डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में राहुल पहले सिद्धांत दूसरे और दीपू ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. उपासना ने कहा कि प्राचीन समय से ही शिक्षा के क्षेत्र में खेलकूद का महत्व रहा है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। वर्तमान के तकनीक युग में युवा वर्ग मोबाइल व लैपटॉप जैसे उपकरणों के अत्यधिक प्रयोग के कारण खेलों के प्रति उदासीन हो रहा है, जिस कारण युवाओं में शारीरिक व मानसिक रोग बढ़ रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी एक खेल को अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाते हुए निरोगी एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रस्तरीय शूटर गीतांजलि ने सभी प्रतिभागियों को एक प्रतिबद्ध खिलाड़ी के रूप में खेल के नियमों की आदर भावना से अनुपालन करते हुए व मादक पदार्थों का निषेध करते हुए पूर्ण निष्ठाभाव से खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए की शपथ दिलाई। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डाॅ. अनु चौहान, डाॅ. मनजीत कौर, ज्योति, रजवंत कौर सहित अन्य शिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे। मंच संचालन डाॅ. नेहा द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed