फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kanha ji's sixth festival celebrated in Geeta Kunj Ashram

गीता कुंज आश्रम में किया कान्हा जी के छठी उत्सव का आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Kanha ji's sixth festival celebrated in Geeta Kunj Ashram
ज्योतिसर स्थित श्री गीता कुंज आश्रम बद्रीनारायण मंदिर में चल रहे गायत्री महायज्ञ अनुष्ठान में कान्हा जी के छठी उत्सव का आयोजन किया गया। स्वामी मुक्तानंद मौन व्रत धारण किए हुए हैं। उन्होंने लिखित में कहा कि कंस ने पूतना को आदेश दिया कि जितने भी छह दिन के बच्चे हैं, उनको मार दिया जाए। पूतना जब गोकुल पहुंची तो यशोदा ने बालकृष्ण को छिपा दिया। बालकृष्ण को छह दिन हो गए थे, लेकिन उनकी छठी नहीं हुई थी और न नामकरण हुआ था। कालांतर में यशोदा ने कान्हा के जन्म से 364 दिन बाद सप्तमी को छठी पूजन किया। तभी से श्रीकृष्ण की छठी मनाई जाने लगी। तभी से बच्चों की छठी करने की भी परंपरा पड़ी। कार्यक्रम में पंडित उमेश उपाध्याय और पंडित देवराज शास्त्री ने सुंदर भजन गाए। आचार्य योगेंद्र केष्टवाल और आचार्य द्वारिका मिश्र ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कराई। इस अवसर पर पानीपत से पधारे मुख्य यजमान संदीप गर्ग, पूजा गर्ग, वेद प्रकाश मित्तल, शकुंतला मित्तल, प्रियंका मित्तल, कृष्ण भंडारी, पंडित अंकित शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed