फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kamaljeet Pehalwan defeated Sunil and won the bike.

Kurukshetra News: कमलजीत पहलवान ने सुनील को चित कर जीती बाइक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Kamaljeet Pehalwan defeated Sunil and won the bike.
बाबैन। पहलवान कमलजीत को मोटर साइकिल भेंट करते मुख्याति​थि संगरुर पंजाब के एसएसपी नवरीत सिंह विर
बाबैन। मीर बाबा पीर की मजार लखमड़ी में चल रहा दो दिवसीय वार्षिक मेला वीरवार को संपन्न हो गया। इस दौरान पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू और अर्जन ढिल्लों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस मेले में आयोजित दंगल में कमलजीत पहलवान दुमखेड़ी ने सुनील पहलवान जीरकपुर को पटखनी देकर मेले का सबसे बड़ा इनाम मोटरसाइकिल जीत ली।
विज्ञापन



पंजाब के संगरूर के पुलिस अधीक्षक नवरीत सिंह विर्क ने कहा कि खेल व सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने में मदद करते हैं, जिससे युवा वर्ग के ज्ञान में वृद्धि होती है। खेलों में भाग लेने से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। खेल आयोजन नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं, जिससे नए खिलाड़ी उभरकर सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि मेलों का आयोजन पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आकर्षित करते हैं, जिससे व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर शमशेर जीत विर्क, गुरदीप सिंह विर्क, जितेंद्र गिल, गगनदीप सिंह विर्क, सरपंच सतपाल सिंह, जसविंदर सिंह ढिल्लो, जितेंद्र सिंह विर्क, सुरेंद्र सिंह, शिवकुमार सैनी, बलिहार सिंह विर्क, डॉ. अमित गैरी विर्क सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed