फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kala Srishti Manch created a stir with dance and songs

Kurukshetra News: कला सृष्टि मंच ने नृत्य एवं गीतों से मचाया धमाल

Wed, 30 Oct 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 30 Oct 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Kala Srishti Manch created a stir with dance and songs
कुरुक्षेत्र। प्रबुद्ध एवं कला प्रेमी लोगों की संस्था कला सृष्टि मंच की ओर से सेक्टर 10 स्थित एक होटल में ‘जोत से जोत जलाते चलो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कला सृष्टि मंच संस्था पिछले कई वर्षों से कव्वाली, गायन, अभिनय, नृत्य व नाटकों के माध्यम से समाज में रंग बिखेर रही है। संस्था के प्रमुख कलाकार बृज शर्मा के मार्गदर्शन में कलाकारों ने गीतों एवं नृत्य के माध्यम से जमकर धमाल मचाया। ये जानकारी राजेश सिंगला ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डाॅ. स्वरित शर्मा ने पुत्री रीत शर्मा संग डयूल गीत की प्रस्तुति दी, डाॅ. सत्य भूषण, नए सदस्य अश्विनी अरोड़ा, सहदेव शर्मा, सरिता दहिया ने गीतों के माध्यम से समां बांध दिया। इसके अलावा नीरज आश्री, सपना चावला, कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र निदेशक सुरेश की धर्मपत्नी जयश्री, नुपुर राणा, रश्मि सीकरी, ज्योति आहूजा, रिंकू संजीव छाबड़ा, दीपक शर्मा, सुशील कुमार, भावना शर्मा, डाॅ. शालिनी शर्मा ने नृत्य के माध्यम से सबका मन मोह लिया। इस मौके पर नगर परिषद थानेसर की निवर्तमान अध्यक्ष उमा सुधा, प्रेरणा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. जय भगवान सिंगला, पैनोरमा एवं साइंस केंद्र के निदेशक सुरेश, गीता जयंती मेला प्राधिकरण के सदस्य सौरभ चौधरी ,शिव कुमार किरमच, मंजू सिंगला, भावना शर्मा, स्वाति गुप्ता, मीरा गौतम, साक्षी गौतम, कमला अरोड़ा, पृथ्वी नाथ गौतम, आशू शर्मा, रमनकान्ता शर्मा, अन्नपूर्णा शर्मा, आशा, कमल अरोड़ा इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed