फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kaithal team became the winner of Open Kabaddi competition

Kurukshetra News: कैथल की टीम बनी ओपन कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
Kaithal team became the winner of Open Kabaddi competition
कुरुक्षेत्र। किरमिच विकास क्लब की तरफ से आयोजित 32वीं कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता कैथल के गांव धनौरी की टीम रही, जिसे प्रथम आने पर एक लाख 10 हजार का इनाम देकर सम्मानित किया गया। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं शनिवार देर शाम को संपन्न हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मोरखी की टीम को द्वितीय आने पर 71 हजार, किरमच की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 21 हजार और पाई की टीम को चौथे स्थान पर रहने पर 11 हजार रुपए की राशि का नगद इनाम दिया गया। बेस्ट कैचर के रूप में प्रदर्शन करने पर गोगडिया गंव के धाकड़ बूरा को 15 हजार और बेस्ट रेडर के लिए 15-15 हजार के तीन पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कबड्डी जैसी खेल प्रतियोगिताओं का होना बहुत जरूरी है। किरमच विकास क्लब के प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि 32वीं कबड्डी प्रतियोगिता में 53 टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर रमेश बूरा, मोहन लाल प्रजापत, कुलवंत शर्मा, राकेश बूरा, सरपंच रणबीर, कुलदीप सेठी, होशियार सिंह नंबरदार, मास्टर राजेंद्र, बलजीत रेफरी, राजकुमार पूर्व सरपंच, गुलाब सिंह, राजेश खन्ना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed