फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kabaddi players of Ripu Sudan Singh Geeta Vidya Mandir secured first position.

Kurukshetra News: रिपु सूदन सिंह गीता विद्या मंदिर के कबड्डी खिलाड़ियों ने हासिल किया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi players of Ripu Sudan Singh Geeta Vidya Mandir secured first position.
बाबैन। रिपु सूदन सिंह गीता विद्या मंदिर स्कूल में 37वें प्रांतीय खेल-कूद समारोह का समापन हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में रिपु सूदन सिंह गीता विद्या मंदिर, बाबैन ने कबड्डी में अंडर-11 भैया, अंडर-11 बहनों और अंडर-14 बहनों की श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया। गीता विद्या मंदिर, गोहाना की अंडर-11 भैया टीम ने भी कबड्डी में प्रथम स्थान पाया। एमएसडी उचाना मंडी की अंडर-14 भैया टीम ने भी कबड्डी में पहला स्थान प्राप्त किया। नंद लाल गीता विद्या मंदिर, तेपला की अंडर-14 बहनों की टीम ने खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। हिंदू शिक्षा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेतराम शर्मा ने खेलों को शारीरिक और मानसिक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रधानाचार्य पूनम सैनी ने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बाबैन मंडल प्रधान विकास शर्मा जालखेड़ी, डॉ. फकीर चंद शर्मा, उपदेश शर्मा, विनोद सिंगला, सत प्रकाश सैनी, गुरनाम सैनी, हरकेश सैनी, राम ऋषि सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed