फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Justice, Court, rape

दुराचार के दोषी को सात साल कैद

Wed, 12 Mar 2014 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Wed, 12 Mar 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
Justice, Court, rape
अतिरिक्त सेशन जज रंजना अग्रवाल की अदालत ने नाबालिग से दुराचार के दोषी सूढपुर निवासी विनोद कुमार को सात साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार थाना शाहबाद में नाबालिग के पिता ने 18 जुलाई 2013 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि सूढपुर निवासी विनोद कुमार ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। अदालत में चली सुनवाई के बाद मंगलवार को एएसजे रंजना अग्रवाल ने दुराचार के दोषी सूढपुर निवासी विनोद कुमार को सात साल कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक न्यायवादी कश्तूरी लाल ने बताया कि उपरोक्त मामला न्यायालय में विचाराधीन था। विनोद कुमार निवासी सूढपुर को मामले में दोषी पाया। दोषी को अदालत ने धारा 354 ए/376 आईपीसी व 4 पीओसीएसओ एक्ट के तहत सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed