फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jumped to save a friend who jumped into the canal, both were swept away

Kurukshetra News: नहर में कूदे दोस्त को बचाने के लिए लगाई छलांग, दोनों बहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Jumped to save a friend who jumped into the canal, both were swept away
कुरुक्षेत्र। ढांड रोड पर गांव मिर्जापुर से गुजर रही भाखड़ा नहर में दो नाबालिग बह गए, जिनका देर रात तक कोई सुराग नहीं लग पाया। दोनों की पहचान साहिल (17) निवासी खेड़ी रामनगर और श्रवण (14) निवासी सुंदरपुर के रूप में हुई। साहिल एक सेंटर से ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए 12वीं के बाद पीटीई का कोर्स कर रहा है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि साहिल व उसके दोस्त श्रवण, मनजीत, मनदीप व संयम बाइक पर गांव मिर्जापुर के नहर वाले रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेने गए थे। नहर पर आकर साहिल ने नहाने के लिए ट्रैक से नहर में छलांग लगा दी। कुछ देर नहाने के बाद वह बाहर आ गया। उसे ऐसा करते देख श्रवण नहाने के लिए नहर में जाने लगा, मगर उसे तैरना नहीं आता था। इस पर उसे भरोसा दिया कि वह सुरक्षित बाहर निकाल लेगा। इस पर श्रवण ने भी नहर में छलांग लगा दी, मगर तैरना न आने के कारण वह नहर के पानी में तेजी से बहने लगा। उसे बचाने के लिए साहिल ने उसके पीछे छलांग लगा दी। साहिल ने उसका हाथ तो पकड़ लिया, मगर दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। उनके साथियों ने मामले की सूचना तुरंत अपने परिजनों को दी।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने नहर में उनकी तलाश शुरू कर दी। वहीं सूचना पर केयूके थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, डायल-112, दमकल की गाड़ी और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोर और पुलिस की टीम सर्च अभियान चलाए हुए है। वहीं परिजन भी नहर पर बेसुध बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
आज नहर में कई टीमें उतारी जाएंगी : देवेंद्र
केयूके आर्दश थाना के एसएचओ देवेंद्र कुमार का कहना है कि आज देर शाम तक करीब ढाई घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन दोनों दोस्तों का कोई सुराग नहीं लग पाया। अब शुक्रवार को फिर गोताखोरों की कईं टीमें नहर में उतारी जाएंगी, ताकि उनका सुराग लगाया जा सके। उनका कहना है कि ये सभी नहर पर कैसे गए और हादसा कैसे हुआ, यह सब अभी जांच का विषय है।


बॉक्स
28 मार्च को ही एनआईटी कुरुक्षेत्र के दो छात्रों की डूबने से गई थी जान
एक माह 12 दिन पहले ही 28 मार्च को नरवाना ब्रांच नहर में नहाने गए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई थी। अनुभव व राहुल त्रिपाठी नामक ये छात्र सिविल इंजीनियर विभाग में फाइनल ईयर के थे। गांव किरमिच के पास नरवाना ब्रांच नहर में बहे दोनों छात्रों के शव करीब 12 घंटे बाद नहर से मिल पाए थे। अभी यह हादसा परिवारजन व अन्य लोग भूल भी नहीं पाए थे कि वीरवार को फिर दो नाबालिग दोस्त नहर में बह गए, जिससे सुनकर हर कोई सन्र रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed