{"_id":"691a1af19fa5bddbea05c084","slug":"jita-ram-unanimously-became-the-head-of-kashyap-rajput-dharamshala-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-145430-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जीता राम बने सर्वसम्मति से कश्यप राजपूत धर्मशाला के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जीता राम बने सर्वसम्मति से कश्यप राजपूत धर्मशाला के प्रधान
Mon, 17 Nov 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा। जीता राम का स्वागत करते समाज के लोग। संवाद
पिहोवा। किसान विश्राम गृह में कश्यप राजपूत समाज की बैठक हुई। बैठक में सामाजिक मुद्दों पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया। इसमें बच्चों की शिक्षा व दहेज प्रथा पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा सामाजिक, राजनीतिक हिस्सेदारी पर मंथन किया गया। धुलगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि जीता राम कश्यप सर्वसम्मति से कश्यप राजपूत धर्मशाला का प्रधान चुना गया। नवनियुक्त प्रधान जीता राम कश्यप ने समाज के लोगों को जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से दी गई जिम्मेदारी को वह निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाएंगे। इस मौके पर सुरेंद्र माजरी, मांगेराम कश्यप मेघा माजरा, सरपंच प्रिंस चनारेहड़ी, सरपंच जिले राम भौर सैदा, सरपंच बलजीत शाहपुर, पूर्व सरपंच सुभाष टाबरा, पूर्व सरपंच रंजीत टीकरी, संजय कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन

पिहोवा। जीता राम का स्वागत करते समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन