फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jindal sent letter to CM to expedite the construction of new campus of Shri Krishna Ayush University.

Kurukshetra News: श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के नए परिसर के निर्माण में तेजी लाने के लिए जिंदल ने भेजा सीएम को पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Jindal sent letter to CM to expedite the construction of new campus of Shri Krishna Ayush University.
कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है, जिसके चलते उन्होंने श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के अनुरोध पर मुख्यमंत्री नायब सिंह को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में सांसद ने मुख्यमंत्री से श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में नए कैंपस के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए निवेदन किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि यह विश्वविद्यालय प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है। इस विश्वविद्यालय के माध्यम से प्रदेश की जनता स्वास्थ्य लाभ ले रही है। यह विश्वविद्यालय छात्रों को विशेषकर आयुर्वेद से जुड़ी प्रत्येक जानकारी प्रदान कर रहा है और यहां पर आयुर्वेद से संबंधित विषयों पर छात्र रिसर्च कर रहे हैं। इस विश्वविद्यालय में पठन पाठन और स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यों में तेजी लाने के लिए नए कैंपस के निर्माण कार्यों में तेजी लाना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed