फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   jewellers shows black flags to dr harshvardhan

सर्राफा व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री और विस स्पीकर को दिखाए काले झंडे व जूते

Sun, 27 Mar 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो /यमुनानगर
अमर उजाला/ब्यूरो /यमुनानगर Updated Sun, 27 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
jewellers shows black flags to dr harshvardhan
ज्‍ववैलसऱ्र्स - फोटो : amar ujala
केंद्र सरकार द्वारा ज्वेलरी पर लगाई गई एक प्रतिशत एक्साईज ड्यूटी वापस न लेने पर भड़के सर्राफा व्यापारियों ने शनिवार को शहर में आए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल को काले झंडे दिखाए। कुछ पुलिस कर्मियों ने ज्वेलर्स के हाथों से काले झंडे छीन लिए तो ज्वेलर्स ने पांव से निकालकर जूते दिखाने शुरू कर दिए। इसके बाद गुस्साए सर्राफा व्यापारियों ने विश्वकर्मा चौक के बीचों-बीच अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और नेशनल हाईवे 73 पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि जिले के सर्राफा व्यापारी व ज्वेलर्स ज्वेलरी पर लगाई गई एक्साईज ड्यूटी के विरोध में 25 दिन से हड़ताल पर हैं। हड़ताल पर बैठे ज्वेलरों को पता चला कि केंद्रीय मंत्री जीएनजी कॉलेज के कार्यक्रम में आ रहे हैं और पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पर पहुंचने वाले हैं। पता लगते ही सैकड़ों ज्वेलर्स व व्यापारी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंच गए। केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन यहां हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर के साथ पहुंचे। उनके आते ही सर्राफा व्यापारियों व ज्वेलर्स ने उन्हें काले झंडे दिखाए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने कुछ लोगों ने जब काले झंडे छीने तो उन्होंने अपने जूते निकालकर दिखाने शुरू कर दिए। रेस्ट हाउस में विश्राम करने के कुछ देर बाद जब केंद्रीय मंत्री रवाना होने के लिए जैसे ही गाड़ी में बैठे तो सभी ज्वेलर्स सड़क किनारे खड़े हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्वेलरी पर लगाई एक्साईज ड्यूटी वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस ने थोड़ी सख्ती कर उन्हें पीछे हटाया और केंद्रीय मंत्री के काफिले को वहां से निकाला। केंद्रीय मंत्री के रेस्ट हाउस से जाते ही सभी ज्वलेर्स व सर्राफा व्यापारी नारेबाजी करते हुए नेशनल हाईवे 73 पर स्थित विश्वकर्मा चौक पर पहुंच गए और सड़क के बीच में बैठ गए। कुछ ज्वेलरों ने अपनी कमीज उतारकर प्रदर्शन किया। कई ज्वेलर तो जाम में फंसी बसों के आगे सड़क पर लेट गए। इससे नेशनल हाईवे व सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर जाम लग गया। इसके चलते जाम में फंसे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। ज्वेलर्स व सर्राफा व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जब तक ज्वेलरी पर लगाई गई एक प्रतिशत एक्साईज ड्यूटी वापस नहीं ली जाती, उनकी हड़ताल जारी रहेगी और जिले में आने वाले मंत्रियों का ऐसे ही स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार नहीं गंभीर
प्रदर्शन कर रहे ज्वेलर्स ने कहा कि एक्साईज ड्यूटी वापस लेने की मांग को लेकर वह 25 दिन से हड़ताल पर हैं। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष, जिले के चारों विधायकों, डीसी व अन्य अधिकारियों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजे। वहीं सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किए, लेकिन सरकार उनको गंभीरता से नहीं ले रही। जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली जाती वह हड़ताल पर रहेंगे।

बंद कमरे में लिया ज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे ज्वेलर्स का एक प्रतिनिधिमंडल को केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रेस्ट हाउस के अंदर ही बुलाया। दि डिस्ट्रिक ज्वेलर्स एसोसिएशन यमुनानगर की तरफ से केंद्रीय मंत्री को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। जिसमें एक्साईज ड्यूटी को वापस लेने की मांग की गई। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांग को प्रधानमंत्री तक पहुंचा दिया जाएगा। 


25 करोड़ का कारोबार प्रभावित
जिले में सर्राफा व्यापारियों व ज्वेलर्स की करीब 400 दुकानें हैं। जिनमें यमुनानगर शहर में 200 व जगाधरी में 125 व अन्य कस्बों में हैं। 25 दिन से हड़ताल होने पर सभी दुकाने बंद हैं। सर्राफा व्यापारियों की मानें तो एक दिन की हड़ताल से एक करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होता है। अब तक हुई हड़ताल से जिले में लगभग 25 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed