{"_id":"62d32080cf3efa38917d199e","slug":"je-suspended-for-demanding-bribe-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1148836197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मांगने के आरोप में जेई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत मांगने के आरोप में जेई निलंबित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। किशनपुरा कॉलोनी में ट्रांसफार्मर न हटाने की गाज निगम के कनिष्ठ अभियंता (जेई) पर गिरी है। इस मामले में बिजली निगम के पिपली उपमंडल के जेई को निलंबित किया गया। हालांकि निगम के अधिकारी इस मामले में कुछ स्पष्ट बोलने को तैयार नहीं हैं।
जानकारी के मुताबिक किशनपुरा के कुछ लोगों ने कॉलोनी से ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए निगम कार्यालय में शिकायत दी थी। इस बारे में निगम की ओर से एस्टीमेट तैयार किया गया था, जिसमें कॉलोनी के लोगों ने छह हजार रुपये भरने के लिए कहा गया था। कॉलोनी के लोग पैसे नहीं को तैयार नहीं थे। बताया जा रहा है यह मामला जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में भी लाया गया था। वहीं कॉलोनी के लोगों ने कनिष्ठ अभियंता पर ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के लिए 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था।
इस मामले को लेकर लोगों ने फिर से जनप्रतिनिधि को शिकायत दी थी, जिस पर कनिष्ठ अभियंता की शिकायत निगम के आला अधिकारियों से की गई। इस आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है। वहीं निलंबित कनिष्ठ अभियंता को अंबाला हेड क्वार्टर में अपनी हाजिरी लगानी होगी। इसके साथ ही बगैर सूचना दिए अधिकारी अपने कार्यालय को नहीं छोड़ सकेगा।
विज्ञापन
वहीं बिजली निगम की कर्मचारी यूनियन जेई के समर्थन में उतर आई है। उनका कहना है कि इस मामले में सच्चाई को छुपाया जा रहा है। कनिष्ठ अभियंता पर लगाए गए आरोप गलत और बेबुनियाद हैं। अभी उनके पास भी लिखित में कोई शिकायत नहीं है। अपने स्तर जांच भी कर रहे हैं।