फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   JE arrested red handed while taking bribe

Kurukshetra News: रिश्वत लेता जेई रंगेहाथ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
JE arrested red handed while taking bribe
कुरुक्षेत्र। आरोपी जेई को लेकर जाती एसीबी की टीम। सोशल मीडिया
कुरुक्षेत्र। नहरी विभाग में एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को कैथल व कुरुक्षेत्र की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की संयुक्त टीम ने तीन लाख 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया है।
विज्ञापन

काबू जेई की पहचान लूखी गांव के रहने वाले सौरभ राणा के रूप में हुई है, जो ठेकेदार मनदीप मोर से उनके सरकारी कार्य की पेमेंट जारी करने की एवज में 10 लाख की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

इनमें से तीन लाख रुपये पहले ही ले चुका था और बची पेमेंट के लिए सिक्योरिटी चेक भी अपने पास रख रखे थे। ठेकेदार मनदीप ने टीम सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र जंगी चीका से संपर्क कर आपबीती बताई। रविन्द्र जंगी पहले भी एसीबी की टीम को 20 से ज्यादा रिश्वतखोर पकड़वा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बात जंगी ने अपने सामने जेई को रुपये देने के लिए फोन करने को कहा और सारी बात सबूत के तौर पर दूसरे मोबाइल रिकॉर्ड करके रिश्वत देने के लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित किया।
कैथल एसीबी की प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी जेई सौरभ राणा काफी सतर्क रहता था। वह मनदीप से सारी बातचीत केवल व्हाट्सएप कॉल्स पर करता था। आज आरोपी ने शिकायतकर्ता को द्रोणाचार्य स्टेडियम के पास बकाया रकम लेने के लिए बुलाया था।

उन्होंने पहले ही शिकायतकर्ता को चिह्नित नोट देकर भेजा था, जैसे ही जेई ने रिश्वत की राशि ली टीम ने उसको रंगे हाथ दबोच लिया। जई को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
फिलहाल टीम आगे की कार्रवाई में लगी हुई है। टीम पूछताछ में मामले में किसी अन्य की संलिप्तता तो नहीं इसकी भी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed