{"_id":"645d4de802985085bf0ddf65","slug":"jaundice-started-spreading-two-cases-were-found-kurukshetra-news-c-18-1-118222-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पैर पसारने लगा पीलिया, मिले दो मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पैर पसारने लगा पीलिया, मिले दो मामले
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वशिष्ठ कॉलोनी में पीलिया के केस मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग की टीम ने इस कॉलोनी से सैंपल लिए थे, जिनमें से दो बच्चे पीलिया पॉजिटिव पाए गए। केस मिलने के बाद विभाग की टीम कॉलोनी से पानी के सैंपल एकत्रित कर रही है। फिलहाल टीम ने कॉलोनी से पानी के छह सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम शहरभर में रूटीन जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम वशिष्ठ कॉलोनी पहुंची तो लोगों ने अपने घरों में पीने का पानी गंदा आने की शिकायत दी। इस पर टीम ने कॉलोनी का सर्वे करते हुए कॉलोनी के लोगों के सैंपल लिए। इसमें कॉलोनी में रहने वाले 13 वर्षीय बच्चे और आठ वर्षीय बच्ची पीलिया पॉजिटिव मिले। इसके बाद विभाग हरकत में आ गया और विभाग की टीम ने इन बच्चों के घर समेत कॉलोनी के छह घरों से पानी के भी सैंपल भरे। इन सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
वहीं दो बच्चों के पीलिया पॉजिटिव मिलने से कॉलोनी के लोग भी सकते में हैं। वे रोष व्यक्त कर रहे हैं कि कॉलोनी में गंदा पानी आने की कई शिकायतें प्रशासन को दी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि काफी समय पहले पेयजल पाइप लाइन कॉलोनी में डाली गई थी। उसके बाद से किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जबकि वह लोग कई बार शिकायतें भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
बाक्स
पूरी कॉलोनी का होगा सर्वे
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पीलिया के केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कॉलोनी का सर्वे करने की तैयारी कर ली। विभाग की टीम जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ नगर में उतरेगी। आज शुक्रवार को कॉलोनी में पानी के सैंपल लिए जाएंगे। साथ ही लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी होगी।
बाक्स
एक ही स्कूल में पढ़ते दोनों बच्चे
पीलिया पॉजिटिव में मिले दोनों बच्चे कॉलोनी के ही एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। विभाग के लोग इस स्कूल में आ रहे पानी की जांच करेंगे। इसके साथ मंदिर वाली गली में भी लोग गंदा पानी आने की शिकायत कर रहे हैं। वहां भी टीम पानी के सैंपल लेकर उनकी जांच कराई जाएगी।
बाक्स
कॉलोनी में शुरू होगा सर्वे
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. बिंदू राय ने बताया कि विभाग की टीम पूरी कॉलोनी का सर्वे करेगी। अभी रूटीन में कॉलोनी से पानी के छह सैंपल लिए गए थे। दो केस पॉजिटिव आने से पूरी कॉलोनी का सर्वे किया जाएगा। इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया गया है। शुक्रवार से सर्वे शुरू करने के साथ ही सैंपल भी लिए जाएंगे।